ऐश्वर्या राय का इशारा करते ही पति ने किया वो काम, Video में देखें आखिर क्या किया अभिषेक बच्चन ने

ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेकर रविवार अल सुबह मुंबई लौट आई। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
 

Asianet News Hindi | Published : May 22, 2022 6:03 AM IST

मुंबई. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) का आयोजन इन दिनों फ्रांस में किया जा रहा है। इस इवेंट में दुनियाभर से आए सेलेब्स अपने लुक और स्टाइल के साथ रेड कारपेट पर नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी अपने अदाओं का जलवा रेड कारपेट पर दिखाया। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) कान्स में हिस्सा लेने के बाद वापस मुंबई लौट आई है। पूजा और तमन्ना तो 2-3 पहले ही देश लौट आई थी, लेकिन ऐश्वर्या राय रविवार सुबह पति अभिषेक बच्चन  (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन  (Aaradhya Bachchan) के साथ मुंबई लौटी। बच्चन फैमिली की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आया बच्चन फैमिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा पर विषय बना हुआ है। दरअसल, फ्लाइट से उतरकर जैसी ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बेटी के साथ कार की तरफ जाते है, तो ऐश पति से कुछ करने को कहती है और अभिषेक भी बिना देरी किए पत्नी की बात मान देते है।


अभिषेक बच्चन से मास्क हटाने को कहा
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन का हाथ थामे चल रही है और कैमरमैन उनकी फोटोज क्लिक कर रहे है। अभिषेक बच्चन भी साथ-साथ चल रहे है। फिर ऐश्वर्या राय पति से मास्क हटाने को कहती है ताकि फोटोग्राफर्स अच्छे से फोटोज क्लिक कर सके। अभिषेक भी बिना देरी किए मास्क निकाल लेते है। वीडियो देखकर एक ने लिखा- देखों उसने अपने पति को मास्क हटाने को कहा ताकि फोटोज क्लिक हो सके। एक ने लिखा- मास्क निकालो क्यूट। एक ने अभिषेक की तारीफ करते हुए लिखा- वाकई अभिषेक बच्चन एक जेंटलमैन है। कुछ ने ऐश्वर्या राय को अपने ओवरकोट ने पेट ढकते हुए देखा तो पूछ लिया क्या कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं है।


कान्स के रेट कारपेट पर दिखाया ऐश्वर्या राय ने जलवा
बता दें कि ऐश्वर्या राय पिछले 19 साल से कान्स के रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखा रही है। इस बार भी उन्होंने अपना ग्लैमरस लुक दिखाकर सभी को चौंका दिया। हालांकि, उन्हें अपने लुक की वजह से ट्रोल भी होना पड़ा। रेड कारपेट से उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिन्हें देखकर लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। उनके फूले गाल और सूजे होंठ को देखते हुए लोगों ने यह तक कह दिया कि ऐश ने सर्जरी करवाई है। कईयों ने उनके मेकअप को लेकर भी कमेंट्स किए। 

 

ये भी पढ़ें
सेक्सी-बोल्ड लुक से हंगामा करने वाली उर्फी जावेद ने फिर ढाया कहर, PHOTOS में देखें आखिर क्या हुआ

दूसरी शादी कर इमोशनल हुई 43 साल की कनिका कपूर, 3 बच्चों की मां को मिला सच्चा प्यार, Wedding Photos

सलमान खान की भांजी का दिखा हॉट लुक, पूल में मल्टी कलर बिकिनी में इस शख्स संग मस्ती करती आई नजर

राजा-महाराजाओं की तरह जिंदगी जीते है JR NTR, करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों के है मालिक

कान्स में ऐश्वर्या राय ने दिखाई कातिलाना अदाएं तो दीपिका पादुकोण ने इस अंदाज में ढाया कहर, PHOTOS

 

Read more Articles on
Share this article
click me!