रेड लहंगा में पति और बेटी के साथ नजर आईं ऐश्वर्या, 8 साल की आराध्या भी दिखीं स्टाइलिश लुक में

ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। पूरी फैमिली ट्रेडिशन लुक में नजर आ रही है। फोटो में ऐश्वर्या  रेड कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 20, 2019 5:35 AM IST

मुंबई. 19 नवंबर, 1994 के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। पूरी फैमिली ट्रेडिशन लुक में नजर आ रही है। फोटो में ऐश्वर्या  रेड कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन कुर्ता पाजामा पहने हुए दिख रहे हैं। आराध्या गोल्डन कलर की फ्रॉक में नजर आ रही हैं। इस फोटो को फैन्स को द्वारा बहुत पसंद किया जा रहै है। इस फोटो पर ऐश ने कोई कैप्शन नहीं लिखा सिर्फ दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा- ✨❤️✨😍🌟.

फोटो शेयर की
16 नवंबर को आराध्या का 8वां बर्थडे था। मम्मी-पापा ने आराध्या का बर्थडे धूमधाम से मनाया था। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। आराध्या की बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया खूब वायरल हुईं थी। बेटी के बर्थडे के 4 दिन बाद ऐश ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की एक क्यूट फोटो शेयर की है। फोटो में आराध्या आठ नंबर के साथ बैठी हुई हैं।  फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- 'मेरी दुनिया... मैं तुमसे  बहुत प्यार करती हूं।' बता दें कि अभिषेक हमेशा अपनी बेटी आराध्या में अच्छे संस्कारों और परंपराओं को निभाने का श्रेय ऐश्वर्या को देते हैं। वहीं, ऐश्वर्या का कहना है कि उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि उनकी बेटी भारतीय परंपराओं को महत्व दे।

Latest Videos


पार्टी में शामिल हुए ये लोग
आराध्या की बर्थडे में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ पहुंचे थे। पार्टी में रितेश देशमुख भी पत्नी और बच्चों के साथ नजर आए थे। मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर भी पार्टी में पहुंचे थे।


वर्कफ्रंट 
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय फिल्म फन्ने खान में नजर आई थीं जबकि अभिषेक बच्चन फिल्म मनमर्जियां में दिखाई दिए थे। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। फिलहाल दोनों के पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

New Rules From 1 October 2024: UPI से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 10 नियम
Bihar Flood News : डूबे गांव और घरों में पानी, अब इस नए खतरे ने बिहार में उड़ाई लोगों की नींद
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
Israel Hezbollah War: ईरानी जासूस ने बताई लोकेशन, जानें Hassan Nasrallah के खात्मे की Inside Story
Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर सीरिया में कुछ जगह क्यों मनाया जा रहा जश्न?