मालदीव में Alia bhatt ने बिकिनी में मनाया जन्मदिन का जश्न, Ranbir Kapoor ने भेजा स्पेशल मैसेज

Published : Mar 16, 2022, 07:46 PM ISTUpdated : Mar 16, 2022, 08:54 PM IST
मालदीव में Alia bhatt ने बिकिनी में मनाया जन्मदिन का जश्न, Ranbir Kapoor ने भेजा स्पेशल मैसेज

सार

आल‍िया कहीं समंदर किनारे ब‍िक‍िनी में तो कहीं वे बड़े से स्क्रीन पर अमेर‍िकन सिटकॉम फ्रेंड्स देखती नजर आ रही हैं। येलो एंड ऑरेन्ज कलर की ब‍िक‍िनी पहन आल‍िया समंदर किनारे रेत पर बैठी सेल्फी ले रही हैं।

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) ने 15 मार्च को मालदीव में अपना 29वां जन्मदिन मनाया। रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के बिना अदाकारा ने अपने इस खास दिन को एन्जॉय किया। उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान (soni razdan) और बहन शाहीन भट्ट (shaheen bhatt) के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान आलिया भट्ट कई अवतार में नजर आईं। कभी बिकिनी में वो दिखाई दी तो कभी टांसपेरेंट ड्रेस में। अदाकारा ने अपने खास दिन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें रणबीर कपूर की ओर से भेजा खास मैसेज भी नजर आ रहा है।

वीड‍ियो में आल‍िया कहीं समंदर किनारे ब‍िक‍िनी में तो कहीं वे बड़े से स्क्रीन पर अमेर‍िकन सिटकॉम फ्रेंड्स देखती नजर आ रही हैं। येलो एंड ऑरेन्ज कलर की ब‍िक‍िनी पहन आल‍िया समंदर किनारे रेत पर बैठी सेल्फी ले रही हैं। पानी में पैर डालकर सुकून के पल गुजारती नजर आ रही हैं। तो कभी बोट पर बैठ वाइन पीते दिख रही हैं। अपनी मां के साथ सेल्फी लेते हुए भी वो नजर आ रही हैं।

रणबीर कपूर ने आलिया के लिए दिया स्पेशल मैसेज

लेकिन इस वीडियो में रणबीर कपूर नहीं है, क्योंकि वो आलिया के बर्थ डे पर शामिल नहीं हो पाए। हालांकि उन्होंने अपने लेडीलव के लिए एक खास मैसेज जरूर दिया। वीडियो में वो खास मैसेज भी दिखाई देता है। आलिया एक कार्ड को दिखाती नजर आती हैं जिसमें आइ लव यू लिखा होता है। आप  भी ये वीडियो देखिए...

आलिया भट्ट आरआरआर में आने वाली हैं नजर

तो देखा आपने आलिया के लिए समंदर किनारे स्पेशल अरेंजमेंट किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा। अब वो एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो  'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। अयान मुखर्जी की मूवी 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। 

और पढ़ें:

KAPIL SHARMA पर 'अक्षय कुमार'इफेक्ट, सुबह 4 बजे उठकर कॉमेडियन ने किया ये काम, फैंस लेने लगे मजे

Holi 2022 से पहले भाग्यश्री समेत इन सितारों पर चढ़ा रंगों का खुमार, कलर में नहाए हुए शेयर की तस्वीरें

'The Kashmir Files' पर क्यों चुप है बॉलीवुड? Anupam kher और विवके अग्निहोत्री ने बताई वजह

PREV

Recommended Stories

बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई