
मुंबई. आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने शुक्रवार को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 25 अक्टूबर, 1956 को यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में हुआ था। पिछले साल भारत में मीटू कैंपेन खूब चला था। इस दौरान बॉलीवुड के जाने-माने चेहरों का नाम सामने आया था। कई एक्ट्रसेस ने खुलकर अपनी-अपनी आपबीति सुनाई थी। इस बीच आलिया की मां सोनी राजदान ने भी अपनी आपबीती सुनाई थी और खुलासा किया था कि एक बार शूटिंग के दौरान सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई थी लेकिन वो सालों तक चुप रही थीं।
सालों तक चुप रही थीं सोना राजदान
सोनी ने सेक्शुअल हैरेसमेंट की इस घटना की कभी किसी से कोई शिकायत नहीं की। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे सालों तक मामले पर इसलिए चुप रहीं क्योंकि वो उसकी फैमिली को जानती थीं और नहीं चाहती थीं कि उस व्यक्ति का परिवार मुसीबत में पड़े। शख्स के दो छोटे बच्चे भी थे। सोनी ने बताया था कि वे ऐसे रहीं जैसे कुछ हुआ ही नहीं और उन्होंने उस स्थिति को संभालने की कोशिश की। ये चुप्पी किसी शर्म की वजह से नहीं थी, लेकिन अगर वो अब हुआ होता तो सोनी उतनी उदारता नहीं दिखातीं बल्कि शायद इस बारे में शिकायत करतीं।
महेश भट्ट से की थी शादी
सोनी ने सिनेमा जगत के जाने-माने फिल्ममेकर महेश भट्ट से 1986 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं। आलिया आज पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट आलिया के सौतेले भाई-बहन हैं। सोनी ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी थिएटर से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी थिएटर की ओर रुख किया। यहां उन्होंने बंद दरवाजे से करियर शुरू किया। इसके अलावा वो रदर्शन के हिट टेलीविजन शो बुनियाद में सुलोचना की भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं। साल 2002 में सोनी ने डायरेक्शन में किस्मत आजमायी। उन्होंने कई शोज को डायरेक्ट किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।