
मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर इस वक्त देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। इस मामले पर महेश भट्ट की पत्नी और आलिया की मां सोनी राजदान ने भी अपनी बात रखी है। सोनी राजदान ने अपने ट्वीट में सरकार, पुलिस और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। सोनी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
CAA पर आखिर क्या बोलीं आलिया भट्ट की मां :
सोनी राजदान ने ट्वीट करते हुए लिखा- पुलिस हड्डियां तोड़ रही है, कारों को नुकसान हो रहा है, वाहन जल रहे हैं, पुलिस कई राज्यों के लोगों को गोली मार रही है। देशभर के लोग बड़ी संख्या में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कश्मीर बंद है, नेता सलाखों के पीछे हैं। इकोनॉमी? बेरोजगारी? अच्छे दिन? इंडिया?
एक यूजर ने दिया सोनी राजदान को करारा जवाब :
सोनी राजदान के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने सोनी राजदान के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- आलिया? ब्रिटिश नागरिक? बॉलीवुड के नेपोटिज्म गैंग की मेंबर? भारत में करोड़ों की कमाई? अच्छे दिन नहीं हैं क्या? वहीं एक और यूजर ने लिखा- ''प्रोटेस्ट करने वाले बस जलाएं और पुलिस गुलाब जल छिड़के।''
तो हम क्या उनका मिठाई और आरती से स्वागत करें?
अशोक ठाकुर नाम के एक यूजर ने सोनी राजदान को जवाब देते हुए लिखा- ''तो क्या हमें उनका मिठाई और आरती से स्वागत करना चाहिए? हर क्रिया की विपरीत प्रतिक्रिया होती है। जो लोग यह बता नहीं सकते कि वो क्यों देश की संपत्ति को आग के हवाले कर रहे हैं, उनके खिलाफ तो एक्शन भी बराबर का नहीं बल्कि क्रूरतापूर्ण होना चाहिए।''
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।