आलिया भट्ट पहनेंगी सब्यसाची का गुलाबी लहंगा, इस थीम पर होगी Ranbir kapoor-Alia bhatt की शादी

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी से जुड़ी कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं।  हालांकि कपल ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। इतना ही नहीं नीतू कपूर भी अपने बेटे की शादी को लेकर चुप्पी साध रखी हैं। 

Nitu Kumari | Published : Apr 10, 2022 3:34 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Alia bhatt-Ranbir kapoor) की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रहा है। रविवार को आलिया भट्ट शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर जाती दिखाई दी। वहीं, कृष्णा राज बंगले को लाइटनिंग से सजाया गया है। ये भी खबर सामने आई है कि रणबीर कपूर के वास्तु घर के बैंक्वेट को शादी के लिए बुक किया गया है, जहां शादी से जुड़ी रस्में निभाई जाएंगी। दोनों की शादी परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होंगी। लेकिन रिसेप्शन ग्रैंड होगा।

आलिया भट्ट शादी में क्या पहनेंगी जानने के लिए फैंस बेताब हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अदाकारा अपना शादी का जोड़ा सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा से डिजाइन कराई हैं। दरअसल, सब्यसाची ने आलिया का लहंगा तैयार किया है। जबकि मनीष मल्होत्रा ने चुनरी को बनाया है। अदाकारा के लहंगे का कलर पिंक होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की दुल्हनिया ने बेहद खास जोड़ा बनवाया है। वहीं, डेकोरेशन पेस्टल थीम पर होगी। 

Latest Videos

आलिया और रणबीर कपूर शादी से पहले प्रोफेशनल वर्क पूरा कर रहे हैं

रणबीर कपूर के परिवार वाले जहां इस शादी को लेकर पूरी तरह चुप हैं। वहीं आलिया भट्ट के परिवार के सदस्य ने बताया है कि शादी 14 से 17 अप्रैल तक चलेगी। फिलहाल रणबीर और आलिया भट्ट अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे हैं। 'बर्फी' फेम रणबीर  गोरेगांव के आरे कॉलोनी में लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।अभिनेता को कल श्रद्धा कपूर के साथ एक गाने की शूटिंग करते देखा गया।

 'ब्रह्मास्त्र' का नया पोस्टर रिलीज

बता दें कि आलिया और रणबीर पहली बार स्क्रीन शेयर भी करते दिखाई देंगे। अयान मुखर्जी की फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' में एकसाथ नजर आएंगे। आज 10 मार्च को फिल्म का एक नया पोस्टर और  'केसरिया' का टीजर रिलीज किया गया। पोस्टर में आलिया और रणबीर का इंटेंस प्यार नजर आ रहा है।

और पढ़ें:

दीपिका -कैटरीना समेत इन 11 हसीनाओं के साथ रणबीर कपूर का जुड़ा था नाम, देखें तस्वीरें

शादी के बाद मुंबई के इस आलीशान होटल में होगा आलिया-रणबीर का ग्रैंड रिसेप्शन, पार्टी में आएंगे ये खास मेहमान

रणबीर कपूर से शादी करने से पहले Alia bhatt करने गई ये काम, मुंबई से बाहर जाते हुए किया गया स्पॉट

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा