दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पाकर भावुक हुए अमिताभ, बोले- क्या अब मुझे घर बैठ जाना चाहिए

Published : Dec 29, 2019, 06:49 PM ISTUpdated : Dec 29, 2019, 06:54 PM IST
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पाकर भावुक हुए अमिताभ, बोले- क्या अब मुझे घर बैठ जाना चाहिए

सार

अमिताभ बच्चन पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि वह अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाएंगे। अमिताभ ने कहा था कि खराब सेहत के चलते वह ट्रैवल नहीं कर सकते।

मुंबई/नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को रविवार को फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह सम्मान दिया। अवॉर्ड मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने सभी का धन्यवाद दिया। हालांकि इस दौरान वो थोड़े भावुक भी हो गए। अमिताभ ने कहा- ''जब इस पुरस्कार की घोषणा हुई तो मेरे मन में एक संदेह उठा कि क्या कहीं ये संकेत है मेरे लिए कि भाईसाहब आपने बहुत काम कर लिया, अब घर बैठकर आराम कीजिए। लेकिन देवियों और सज्जनों अभी भी थोड़ा काम बाकी है, जिसे मुझे अभी पूरा करना है। 
 

बिग बी ने भविष्य को लेकर भी किया इशारा : 
इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने अपनी स्पीच में कहा कि आगे भी कुछ ऐसी संभावनाएं बन रही हैं, जहां मुझे काम करने का अवसर मिलेगा। यदि इसकी पुष्टि हो जाए तो बड़ी कृपा होगी आपकी। धन्यवाद...। हालांकि अमिताभ का यह इशारा किसके लिए था, यह स्पष्ट नहीं है। 

कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे अमिताभ : 
अमिताभ बच्चन पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि वह अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाएंगे। अमिताभ ने कहा था कि खराब सेहत के चलते वह ट्रैवल नहीं कर सकते।

 

50 साल से बॉलीवुड में एक्टिव हैं बिग बी : 
बता दें कि अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में काम करते हुए 50 साल हो चुके हैं। उन्होंने 1969 में आई फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से करियर शुरू किया था। फिल्म इंडस्ट्री में बिग बी के योगदान को ध्यान में रखते हुए ही उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में
India vs Pakistan: T-20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, झूम उठा बॉलीवुड