
मुंबई. 77 साल के अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी एक्टिव हैं। फिल्मों के अलावा अमिताभ विज्ञापनों और 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी लगातार काम कर रहे हैं। इस बीच उन्हें खराब स्वास्थ्य से जूझना पड़ा। अमिताभ ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की । फोटो में अस्पताल का बेड है। उनके पैर नजर आ रहा है और सामने टीवी पर फुटबॉल मैच चल रहा है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'फूल, मोजे और प्रीमियर लीग... पूरा दिन।' बिग बी की फोटो देखकर उनके फैंस हैरान रह गए और उनके लिए दुआ करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'सर प्लीज कर आराम करें।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'गेट वेल सून, सर जी।'
तबीयत खराब, नहीं पहुंचे इवेंट में
बता दें कि अमिताभ कोलकाता में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन खराब तबीयत की वजह से वो नहीं पहुंच पाए। अमिताभ ने आखिरी वक्त में जाना रद्द कर दिया। अमिताभ के नहीं पहुंचने पर शाहरुख खान ने इस इवेंट का उद्घाटन किया। अमिताभ बच्चन ने इवेंट में ना पहुंचने पर सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, 'मुझे कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने कोलकाता में होना था, लेकिन खराब मेडिकल कंडीशन की वजह से जा नहीं सका। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और कोलकाता के लोगों से माफी चाहता हूं। मैं फिर कभी आने की कोशिश करूंगा।'
75 फीसदी लीवर खराब है
अमिताभ खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनका 75 पर्सेंट लीवर खराब हो चुका है। अब वे सिर्फ 25 पर्सेंट लीवर पर ही जिंदा हैं। 2015 में हेल्थ मिनिस्ट्री के एक प्रोग्राम में अमिताभ ने कहा था, "मुझे हेपेटाइटिस बी की बीमारी है। इसका पता मुझे साल 2000 में तब लगा, जब मैं रेग्युलर चेकअप के लिए गया था। डॉक्टरों ने बताया कि मेरा 75 पर्सेंट लीवर काम नहीं कर रहा है।" बता दें कि हेल्थ मिनिस्ट्री ने उन्हें 'हेपेटाइटिस बी के खिलाफ' एक कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
ऐसे हुए थे बीमारी
अमिताभ के मुताबिक, ''कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान वे घायल हुए थे, तब इलाज के लिए जरूरी खून की कमी पूरी करने के लिए करीब 200 लोगों ने ब्लड डोनेट किया था। उन्हीं में से किसी एक शख्स को हेपेटाइटिस बी की बीमारी थी, जो ब्लड लेने के दौरान उनमें भी आ गई।''
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।