शादी के 16 महीने बाद अगंद बेदी ने बताई 'दिलबर गर्ल' के साथ ब्रेकअप की वजह

Published : Sep 17, 2019, 04:07 PM IST
शादी के 16 महीने बाद अगंद बेदी ने बताई 'दिलबर गर्ल' के साथ ब्रेकअप की वजह

सार

अंगद बेदी से पहले हाल ही में नोरा फतेही ने भी ब्रेकअप को लेकर अपनी चप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि उनके लिए वो समय काफी कष्ट वाला रहा था।

मुंबई. नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी एक समय पर नोरा फतेही के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की डेटिंग की खबरों ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। हालांकि, दोनों का रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप को लेकर उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा था लेकिन हाल ही में दिए एक इटरव्यू में एक्टर ने अपनी चप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वो जैसे पार्टनर के लिए डिजसर्व करती हैं उन्हें वो जल्द ही मिल जाएगा। ब्रेकअप के बाद वे नेहा के साथ रिलेशनशिप में आए और 10 मई, 2018 को दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी। 

अंगद ने कही ये बात

नोरा फतेही के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर अंगद ने कहा कि उनका मानना है कि हर चीज की एक गरिमा होती है। कुछ रिलेशन ऐसे होते हैं, जो लंबे समय तक चलते हैं जबकि कुछ नहीं चल पाते हैं। लेकिन हर कोई चाहता है कि उसकी रिलेशनशिप चलती रहे। इसके लिए कई कोशिशें भी की जाती हैं। तमाम कोशिशों के बाद जब रिश्ता पटरी पर आ जाता है तो बहुत अच्छा होता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो ये काफी निराशजनक होता है। इसके साथ ही अंगद कहते हैं कि वे नोरा को लेकर यही कहेंगे कि एक्ट्रेस काफी अच्छी लड़की हैं। वो अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा कर रही हैं और वो अपने काम में स्टार हैं। ऑडियंस भी उन्हें काफी पसंद कर रही है। वो अपने करियर में आगे की ओर बढ़ रही हैं। 

ये समय नोरा का स्टारडम का है: एक्टर

अंगद का मानना है कि नोरा जो पार्टनर डिजर्व करती हैं, वो उन्हें बहुत जल्दी मिल जाएगा। क्योंकि हर चीज का एक सही समय होती है। इसके साथ ही वे अपने और नेहा के साथ रिश्तें पर कहते हैं कि पूरा यूनिवर्स उनकी जिंदगी में बदलाव करना चाहता था और ऐसा हुआ भी। ठीक उसी तरह यूनिवर्स नोरा की जिंदगी में स्टारडम लाना चाहता था, जो उन्हें मिल रहा है। अभी ये समय उनके स्टारडम के लिए है और इसके बाद उनका फैमिली टाइम भी आएगा। इस चीज को कोई चैलेंज नहीं कर सकता है, ये सभी को स्वीकार करना ही पड़ता है।

नोरा फतेही ने भी कही थी ये बात

अंगद बेदी से पहले हाल ही में नोरा फतेही ने भी ब्रेकअप को लेकर अपनी चप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि उनके लिए वो समय काफी कष्ट वाला रहा था। एक्ट्रेस करीब दो महीने तक बहुत परेशान रही थीं। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाला और धीरे-धीरे अपने काम की ओर आगे बढ़ने लगीं। वहीं, अगर नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे वरुण धवन, श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' में नजर आएंगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Golden Globe Awards में एक-दूसरे में खोए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, देखें Lovey-Dovey Moments
Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?