
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) लंबे वक्त से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) से रिलेशनशिप में हैं। शादी के बैगर दोनों ना सिर्फ साथ रह रहे हैं, बल्कि इनका एक बच्चा एरिक भी है। दोनों मिलकर अपने तीन साल के बच्चे की परवरिश कर रहे हैं। एक्टर ने अभी तक गैब्रिएला से शादी क्यों नहीं की। इसके पीछे उन्होंने खुद इसकी वजह बताई है।
अर्जुन रामपाल की साल 2018 में मॉडल मेहर जेसिका से शादी टूट गई थी। मेहर और अर्जुन से भी दो बेटियां हैं। माहिका और मायरा। दोनों बेटियां अपनी मां मेहर के साथ रहती हैं। हालांकि अर्जुन इनकी भी परवरिश में पूरा सहयोग देते हैं। हाल ही में अर्जुन को अपनी बेटी के साथ शॉपिंग करते देखा गया था। एक इंटरव्यू में जब अर्जुन रामपाल से गैब्रिएला से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब कुछ अलग था। उन्होंने कहा, ' वे पहले से ही शादीशुदा हैं क्योंकि उनके दिल जुड़े हुए हैं। उन्हें अपने रिश्ते को मान्य करने के लिए एक कागज के टुकड़े की जरूरत नहीं है।'
गैब्रिएला भी नहीं करना चाहती शादी
वहीं, गैब्रिएला भी शादी के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने पिकविला के साथ हुए इंटरव्यू में बताया कि शादी एक 'बहुत खूबसूरत चीज' है, लेकिन यह जरूरी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम एक साथ रह सकते हैं और एक मैरिड कपल की तुलना में अधिक समय तक साथ रह सकते हैं और क्या यह हमें किसी अन्य कपल से कम बनाता है?
तीन साल के बेटे की परवरिश कर रहे दोनों
भले ही अर्जुन ने गैब्रिएला से शादी नहीं की है, लेकिन जिंदगी वो बिल्कुल मैरेड कपल की तरह गुजार रहे हैं। बी टाउन का यह सुपर कपल लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। अर्जुन के बेटे का जन्म 18 जुलाई 2019 में हुआ था।
कंगना के साथ नजर आनेवाले हैं अर्जुन
अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'धाकड़' मूवी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। वह फिल्म में एजेंट अग्नि की भूमिका निभाएंगी। इस मूवी में दिव्या दत्त भी नजर आनेवाली हैं।
और पढ़ें:
Kavita Kaushik Birthday: अभिनय नहीं बल्कि ये काम करना चाहती थीं कविता कौशिक, FIR से मिली शोहरत
Ajay Devgn की पहली वेब सीरीज Rudra का ट्रेलर लॉन्च, एशा देओल पर भारी पड़ी राशि खन्ना
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।