
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड स्टार्स के लिए कहा जाता है कि वे फिल्मों के साथ ही डिफरेंट इवेंट में भी अपनी परफॉर्मेंस देकर भी फैन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन शायद नोहा फतेही (Nora Fatehi) के साथ ऐसा नहीं होने वाला। दरअसल, नोरा बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होने वाले एक इवेंट में डांस परफॉर्म करने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बांग्लादेश सरकार ने डॉलर बचाने के लिए नोरा का डांस प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। नोटिस में लिखा गया कि ग्लोबल सिच्युएशन को देखते हुए और फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व को बनाए रखने के उद्देश्य से नोरा को अनुमति नहीं दी गई है और उनका शो कैंसिल कर दिया गया है। बता दें कि नोरा यहां वुमन लीडरशिप कॉपोरेशन द्वारा आयोजित एक इवेंट में डांस परफॉर्म करने वाली थी।
ऐसा था नोरा फतेही का प्रोग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा फतेही को वुमन लीडरशिप कारपोरेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में डांस परफॉर्मेंस और पुरस्कार देने के लिए बुलाया गया था। वहीं, जारी नोटिस में सांस्कृतिक मंत्रालय ने घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच डॉलर के भुगतान पर केंद्रीय बैंक के प्रतिबंधों का उल्लेख किया, जो 12 अक्टूबर तक घटकर 36.33 बिलियन डॉलर हो गया, जो सालभर पहले के 46.13 बिलियन डॉलर से चार महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त था। बता दें कि नोरा का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर से भी जुड़ा है।
झलक दिखला शो को जज कर रही नोरा फतेही
बात नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की करें तो वे इन दिनों टीवी के रियलिटी डांस शो झलक दिखला जा 10 को जज कर रही है। उनके साथ माधुरी दीक्षित और करन जौहर भी शो में जज के तौर पर शामिल है। आपको बता दें कि नोरा ने बॉलीवुड के साथ ही साउथ की फिल्मों में आइटम डांस किया है। वे प्रभास की बाहुबली में भी डांस नंबर करती नजर आई थी। वहीं, उन्होंने अजय देवगन की फिल्म भुज में कैमियो किया था।
ये भी पढ़ें
2200 Cr का BOX OFFICE पर धमाका कर चुकी तब्बू की ये 9 फिल्में, 10 साल में किया इतनी मूवीज में काम
पापा के बेहद करीब थी वैशाली ठक्कर, सालभर पहले ही हुई थी इनसे सगाई, देखें पर्सनल लाइफ की PHOTOS
बिंदास जिंदगी जीती थी आत्महत्या करने वाली वैशाली ठक्कर, PHOTOS में देखें एक्ट्रेस की लाइफस्टाइ
42 FLOP फिल्मों में किया अजय देवगन ने काम, इनमें से 10 BOX OFFICE पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई
FLOP अक्षय-अजय-आमिर से घबराए सलमान खान का बिग डिसीजन, BOX OFFICE पर इज्जत बचाने शाहरुख ने चली चाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।