पद्मश्री अवॉर्ड का हुआ ऐलान, कंगना रनोट समेत इस पाकिस्तानी सिंगर को मिलेगा सम्मान

Published : Jan 26, 2020, 08:01 AM IST
पद्मश्री अवॉर्ड का हुआ ऐलान, कंगना रनोट समेत इस पाकिस्तानी सिंगर को मिलेगा सम्मान

सार

भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी गई है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नाम एकता कपूर, कंगना रनोट, करण जौहर और सुरेश वाडकर इस साल 2020 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

मुंबई. भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी गई है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नाम एकता कपूर, कंगना रनोट, करण जौहर और सुरेश वाडकर इस साल 2020 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही क्लासिकल सिंगर छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर स्टार्स के लिए बधाइयों का तांता लग गया। वहीं कंगना रनोट ने प्रेस नोट जारी कर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। 

कंगना ने कही ये बात 

कंगना रनोट ने प्रेस नोट में लिखा, वो इस सम्मान से काफी विनम्र हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने देश का इसके लिए शुक्रिया अदा करना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने इस अवॉर्ड को हर उस महिला को, हर बेटी को, हर मां को, हर औरत को, जो इस देश को बेहतर बनाने में मददगार है, जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती है उसे समर्पित किया। पद्मश्री चौथा सर्वोच्च सम्मान हैं। इस अवॉर्ड को कंगना रनोट को फ़िल्म जगत में उनके शानदार योगदान के लिए दिया जाएगा। 

 

मेरे पिता गौर्वान्वित होंगे- करण जौहर

पद्मश्री के लिए अपना नाम देखकर करण जौहर की खुशी भी दोगुनी हो गई। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, अक्सर ऐसा नहीं होता कि मेरे पास कुछ बोलने के लिए शब्द नहीं होते, लेकिन ऐसा मौका आज आ गया। पद्मश्री मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। ये देश का चौथा हाईएस्ट सिविलियन अवार्ड है। करण जौहर ने इमोशनल होकर आगे लिखा कि वो सभी का इसके लिए शुक्रगुजार हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि इसके लिए उनके पिता गौर्वान्वित होंगे। उन्हें आशा है कि वो इस सम्मान को लेते समय उनके साथ होंगे। आशीर्वाद।

अदनान सामी को भी मिलेगा सम्मान 

अदनान सामी को भी भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की हैं। अदनान सामी पाकिस्तानी सिंगर हैं। वे पाकिस्तान के नागिरक थे उन्होंने भारत सरकार से भारत की नागरिकता मांगी थी, जो कि उन्हें बाद में सरकार द्वारा दी गई। इसके बाद उन्होंने भारक सरकार का धन्यवाद किया। हाल ही में उन्होंने नागरिकता कानून अधिनियम 2019 का भी समर्थन भी किया था। अब उन्हें सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की है।

PREV

Recommended Stories

एक साथ 19 फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक, जानिए भारत सरकार ने कहां के लिए लिया फैसला?
कौन था ये डायरेक्टर जो पत्नी संग घर में मिला मृत, मर्डर की आशंका-पुलिस कर रही जांच