जिस फिल्ममेकर की वजह से विनोद खन्ना बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, उसी ने कहा दुनिया को अलविदा

Published : Oct 28, 2022, 07:32 AM ISTUpdated : Oct 28, 2022, 07:47 AM IST
जिस फिल्ममेकर की वजह से विनोद खन्ना बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, उसी ने कहा दुनिया को अलविदा

सार

आए दिन मनोरंजन जगत से बुरी खबरेंसुनने को मिल रही हैं। खबर है कि फेमस फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना का निधन हो गया है। वे 83 साल थे और काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका निधन 25 अक्टूबर को हुआ था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही खबरों की मानें को जानेमाने फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना (Shiv Kumar Khurana) का निधन हो गया है। वे 83 साल के थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वे लंबे से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। कहा जा रहा है कि उन्होंने 25 अक्टूबर को मुंबई के ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि शिव कुमार ही वो फिल्ममेकर है, जिन्होंने विनोद खन्ना को पहली बार फिल्मों में काम करने का मौका दिया था। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो आज यानी 28 अक्टूबर को शिव कुमार खुराना की प्रेयर मीट का आयोजन किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटे हैं। 


इंडस्ट्री में इस नाम से फेमस थे शिव कुमार खुराना
निर्माता-निर्देशक शिव कुमार खुराना को इंडस्ट्री में सिर्फ शिव कुमार के नाम से जाना जाता था। बॉलीवुड में उनका करियर करीब 35 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया। उन्होंने 1965 में टार्जन और सर्कस नाम की फिल्म का डायरेक्शन किया था। वहीं, उन्होंने आखिरी फिल्म 1999 में जालसाज बनाई थी। उन्होंने अपने दौर के कई सुपरस्टार्स को अपनी फिल्मों में काम करने का मौका दिया था। उन्होंने अशोक कुमार, संजीव कुमार से लेकर विनोद मेहरा, अनुपम खेर, फिरोज खान, जॉय मुखर्जी, हेलन, कादर खान सहित कई स्टार्स के साथ काम किया। कहा जाता है कि विनोद खन्ना को स्टार बनाने में शिव कुमार का बहुत बड़ा हाथ रहा है। वैसे, तो विनोद खन्ना ने मन का मीत से अपना डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म में उनका निगेटिव रोल था। शिव कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म हम तुम और वो बतौर लीड एक्टर मौका दिया था। इस फिल्म का गाना प्रिये प्राणेश्वरी हृदयेश्वरी... आज भी काफी पॉपुलर है। 


विंदु दारासिंह को भी किया लॉन्च
शिव कुमार ने अपने करियर में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा फिल्मों का डायरेक्शन किया और उन्होंने महज तीन फिल्मों को प्रोड्यूस किया। उन्होंने विंदु दारासिंह को 1994 में फिल्म करण में लॉन्च किया था। उन्होंने फर्स्ट लव लेटर, मिट्टी और सोना, बदनाम, बेआबरू, बदकार, बढ़ नसीब, जालसाज जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी प्रार्थना सभा 28 अक्टूबर को शाम 4 से 5 बजे के बीच गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, चार बंगले, अंधेरी, मुंबई में होगी।

 

ये भी पढ़ें
BOX OFFICE पर अजय देवगन की 8 फिल्मों का गदर, 2 की कमाई में बन जाए अक्षय कुमार की राम सेतु जैसी 10 मूवी

2022 में सिर्फ 1 फिल्म में नजर आए अभिषेक बच्चन, 10 साल में किया 12 मूवी में काम, इतनी रही FLOP

BOX OFFICE पर अक्षय कुमार के आगे ढेर अजय देवगन, राम सेतु ने थैंक गॉड को दी पटखनी, कमाए इतने करोड़

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम