गूगल ने अमरीश पुरी का डूडल बनाकर कहा- हैपी बर्थडे 'मोगैंबो'

Published : Jul 03, 2019, 03:48 PM ISTUpdated : Jul 10, 2019, 11:58 PM IST
गूगल ने अमरीश पुरी का डूडल बनाकर कहा- हैपी बर्थडे 'मोगैंबो'

सार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का डूडल बनाकर गूगल ने उन्हें याद किया।

मुंबईः बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का डूडल बनाकर गूगल ने उन्हें याद किया। 22 जून 1932 को पंजाब के नवनशहर में जन्में अमरीश पुरी हर तरह के किरदार को लेकर फेमस थे। मौगेम्बो खुश हुआ...यह डायलॉग आज भी सिनेप्रेमी की जुबां पर है। एक्ट‍िंग से पहले पुरी ने एंप्लोइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में 21 साल तक काम किया था। उर्मिला देवीकर से अमरीश पुरी ने लव मैरिज की थी। दो बच्चे राजीव और नम्रता हैं।

80-90 के दशक में ज्यादातर फिल्मों में अमरीश पुरी ने विलेन का रोल किया था। 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैंबो का किरदार करके अमरीश पुरी छा गए थे। बता दें, अमरीश पुरी के दो भाई चमन पुरी और मदन पुरी पहले ही बॉलीवुड में थे। यह देखकर उन्होंने भी फिल्मी जगत में हाथ आजमाने की कोशिश की लेकिन स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए। 40 की उम्र तक उन्होंने ईएसआईसी में काम किया। प्रेम पुजारी उनकी पहली फिल्म थी।  ब्लड कैंसर से जूझ रहे अमरीश पुरी ने 12 जनवरी 2005 को 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

PREV

Recommended Stories

एक साथ 19 फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक, जानिए भारत सरकार ने कहां के लिए लिया फैसला?
कौन था ये डायरेक्टर जो पत्नी संग घर में मिला मृत, मर्डर की आशंका-पुलिस कर रही जांच