आखिर क्यों गूगल ने इस इराकी महिला को किया याद, जानें कौन हैं Naziha Salim और क्या है उनका योगदान

Published : Apr 23, 2022, 11:18 AM ISTUpdated : Apr 23, 2022, 11:21 AM IST
आखिर क्यों गूगल ने इस इराकी महिला को किया याद, जानें कौन हैं Naziha Salim और क्या है उनका योगदान

सार

गूगल खास मौकों पर अक्सर डूडल के जरिए दुनियाभर की महान हस्तियों को याद करता है। ऐसा ही कुछ गूगल ने 23 अप्रैल को भी किया है। गूगल ने डूडल के जरिए इराक की मशहूर पेंटर नाजिया सलीम को याद किया है। 

मुंबई। गूगल अक्सर डूडल (Doodle) बनाकर दुनियाभर की बड़ी-बड़ी हस्तियों को याद करता है। गूगल ने 23 अप्रैल को इराक की नाजिया सलीम (Naziha Salim) को याद किया है। गूगल ने अपने डूडल में दो फोटो शेयर की हैं। इनमें एक तरफ नाजिया सलीम अपने हाथ में पेंटिंग करने वाला ब्रश पकड़े नजर आ रही हैं, वहीं एक और फोटो में उन्हीं की बनाई एक दूसरी पेंटिंग नजर आ रही है। 

कौन हैं नाजिया सलीम : 
बता दें कि नाजिया सलीम (Naziha Salim) इराक की मशहूर पेंटर और प्रोफेसर थीं। नाजिया सलीम ने अपनी पेंटिंग के जरिए इराक के गांव की महिलाओं के जीवन को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दिखाया है। नाजिया सलीम (Naziha Salim) का जन्म तुर्की के ऐतिहासिक शहर इस्तांबुल में 1927 में हुआ था। नाजिया सलीम के पिता हाजी मोहम्मद सलीम पेंटर थे और मूल रूप से मोसुल के रहने वाले थे। जन्म के समय नाजिया के पिता तुर्क सेना ऑटोमन आर्मी में अफसर थे। 1920 के दशक में उनका परिवार इस्तांबुल से बगदाद लौट आया। नाजिया चार भाई-बहन थे। नाजिया सलीम का रुझान आर्ट की तरफ छोटी उम्र से ही था। 

2003 में नाजिया को मार गया लकवा : 
नाजिया सलीम (Naziha Salim) की इराक की आर्ट कम्युनिटी में बड़ी भागीदारी थी। उन्होंने कला समूह के फाउंडेशन अल रुवाद की स्थापना की। अल-रुवाद इराकी कलाकारों की कम्युनिटी है, जो विदेशों में इराकी कला को शामिल करता है। बता दें कि 2003 में स्ट्रोक के चलते उन्हें लकवा मार गया था। हालांकि, 5 साल बाद 2008 में 81 साल की उम्र में उन्होंने बगदाद में अंतिम सांस ली। इराक के राष्ट्रपति रहे जलाल तालाबानी ने नाजिया सलीम की मौत पर दुख जताते हुए इसे इराक के लिए बड़ी क्षति बताई थी। 

नाजिया सलीम की मशहूर रचनाएं : 
नाजिया सलीम ने 1977 में सारटेक द्वारा पब्लिश किताब हिस्ट्री ऑफ मॉर्डर्न इराकी आर्ट लिखी। नाजिया की ज्यादातर पेंटिंग्स महिलाओं और परिवारों के इर्द-गिर्द होते थे। इनमें ग्रामीण इराकी महिलाएं, किसान महिलाएं, कामकाजी और मजदूर महिलाएं शामिल होती थीं। नाजिया सलीम की मशहूर पेंटिंग्स की बात करें तो इनमें डांसर्स, डेट अननोन, वन नाइट्स ड्रीम और द मार्टिर वाइफ प्रमुख हैं। 

ये भी देखें : 
Dr. Michiaki Takashashi: डॉ मिचियाकी ताकाहाशी की 94 वीं जयंती पर Google ने डूडल के जरिए दी श्रद्धांजलि
8 साल बाद Chrome Logo में हुआ बड़ा बदलाव, देखें नई डिजाइन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Niyasa ने एक्टर पिता की दूसरी शादी को बताया फ्रॉड? Ritika Giri के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई