
एंटरटेनमेंट डेस्क. हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वे मंगेतर सोहेल कथूरिया के साथ सात फेरे लेंगी। बता दें कि उनकी शादी के प्री-वेडिंग शुरू हो चुके है। बीती रात मुंबई में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसकी कुछ फोटोज सामने आई हैं। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि हंसिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हंसिका ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है। आपको बता दें कि हंसिका की शादी जयपुर में मुन्दोता फोर्ट और पैलेस में होगी। शादी के फंक्शन 2 दिसंबर से शुरू होंगे और इस दिन जयपुर में सूफी संगीत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी।
पोलो मैच और कैसिनो थीम पार्टी
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो वेडिंग सेरेमनी के दौरान शादी में शामिल होने वाले गेस्ट के लिए कई तरह की एक्टिविटी का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर आने वाले गेस्ट के लिए पोलो मैच भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं, कैसिनो थीम पर पार्टी भी आयोजित होगी। कहा जा रहा है कि सेलिब्रिटी की शादी को ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। पिंकविला रिपोर्ट की मानें तो दो ओटीटी प्लेटफॉर्म स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए बोली लगा रहे हैं। एक सूत्र ने खुलासा किया कि हंसिका और सोहेल अभी भी अपनी शादी के वीडियो राइट्स बेचने के लिए 2 ओटीटी प्लेटफार्मों के साथ बातचीत कर रहे हैं और अभी तक सौदा फाइनल नहीं हुआ है।
पेरिस में किया था सोहेल ने हंसिका को प्रपोज
आपको बता दें कि सोहेल कथूरिया ने पेरिस के एफिल टॉवर के सामने हंसिका को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी भी पहनाई थी। सोहेल ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था और ये देखते ही हंसिका शॉक्ड रह गई थी। उन्होंने कुछ फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटोज शेयर कर लिखा था- अभी और हमेशा के लिए। रिपोर्ट्स की मानें तो हंसिका और सोहेल की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। कपल कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा है।
ये भी पढ़ें
इस डायरेक्टर ने सरेआम खोली सनी देओल की पोल, गंभीर आरोप लगाते हुए किए कई चौंकाने वाले खुलासे
इन हरकतों की वजह से FLOP अक्षय कुमार हुए 2 फिल्मों से आउट, ये स्टार्स भी हो चुके हैं Replace
DISASTER रहे अजय देवगन के शुरुआती 10 साल, दनादन साइन की 38 फिल्में, सिर्फ 5 हुई BOX OFFICE पर HIT
KGF 2- Brahmastra के आगे इस मामले में ढेर हुई अजय देवगन की दृश्यम 2, फिर भी TOP 10 में शामिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।