जाह्नवी कपूर दुल्हन बन राजस्थान में बिखेर रही अदाओं का जलवा, Video देख फैंस लुटा रहे प्यार

जाह्नवी कपूर बहुत कम वक्त में सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान कायम की हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अदाकारा ने शनिवार को अपना एक बेहद ही प्यारा वीडियो पोस्ट कर फैंस को वीकेंड ट्रीट दिया है।

Nitu Kumari | Published : Apr 30, 2022 5:32 AM IST / Updated: Apr 30 2022, 11:07 AM IST

मुंबई. 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वो दुल्हन के लिबास में लोगों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। बोनी कपूर की लाडली रियल लाइफ में कब दुल्हन बनेंगी उसके बारे में तो पता नहीं, लेकिन स्क्रीन पर वो दुल्हन बनकर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। 

जाह्नवी कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटोशूट का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो राजस्थान में अलग-अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। कभी वो दुल्हन का 16 श्रृंगार किए दिख रही हैं। तो कभी लहंगा में अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। व्हाइट साड़ी में जब वो मुस्कुराती नजर आ रही हैं तो मानों दिल की धड़कन रूक जा रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।

Latest Videos

जाह्नवी पर फैंस लुटा रहे प्यार

वो जाह्नवी के पोस्ट पर फायर और रेड हार्ट का इमोजी शेयर करके अपना प्यार जता रहे हैं। दरअसल, जाह्नवी कपूर का यह वीडियो एक मैगजीन के लिए बनाया गया है। 

जाह्नवी को पसंद है वेस्टर्न ड्रेस ?

जाह्नवी कपूर ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। मिनी ड्रेसेस कैरी करना उन्हें ज्यादा पसंद है, क्योंकि इस तरह के आउटफिट्स में वो  अपनी बॉडी को जमकर फ्लॉन्ट कर पाती हैं। हालांकि ट्रेडिशनल लुक में भी वो खूबसूरत लगती हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें ज्यादातर सूट में ही देखा जाता है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने पापा बोनी कपूर के साथ पहली बार फिल्म में काम करने जा रही हैं। मूवी का नाम है  'मिली'। इसके अलावा वो 'गुड लक जैरी' और 'तख्त' में भी नज़र आएंगी।इसके साथ ही जाह्नवी  'मिस्टर एंड मिसेज माही' की भी शूटिंग कर रही हैं।

और पढ़ें:

'कभी ईद कभी दीवाली' में सलमान खान ने शहनाज गिल के लिए खोला दरवाजा, फीस को लेकर 'भाईजान' ने दिया ये ऑफर

शादी के 6 साल बाद भी बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर के बीच रोमांस भरपूर, जानें कपल का मैरेड सीक्रेट

पत्नी से तलाक के बीच Pawan Singh की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने किया 'वार',कहा-अब किसका घर जलाओगे

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts