दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा पर भड़की कंगना की बहन, एक्ट्रसेस को बताया बेवकूफ

Published : Apr 04, 2020, 09:16 AM IST
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा पर भड़की कंगना की बहन, एक्ट्रसेस को बताया बेवकूफ

सार

कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में बहुत तेजी से फैल रहा है। इसके बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकजाउन का ऐलान कर दिया था। इसके साथ ही वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन यानी WHO ने बचाव के लिए कई बातें और तरीके जनता को बताए हैं।

मुंबई. कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में बहुत तेजी से फैल रहा है। इसके बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकजाउन का ऐलान कर दिया था। इसके साथ ही वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन यानी WHO ने बचाव के लिए कई बातें और तरीके जनता को बताए हैं। WHO के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में रहना और अपने हाथों को साफ रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने एक-दूसरे को 20 सेकेंड तक एक-दूसरे को हाथ धोने का चैलेज दिया। इस पर अब कंगना रनोट की हन रंगोली चंदेल उन पर भड़क उठी हैं।

स्टार्स ने एक-दूसरे को दिया हाथ धोने का चैलेंज 

बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने #SafeHandsChallenge की शुरुआत की थी, साथ ही कई सेलेब्स को भी ये चैलेंज दिया था। इस चैलेंज में स्टार्स को अपने हाथों को 20 मिनट तक धोना था और जनता में जागरुकता फैलानी थी। ऐसे में दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा समेत कई स्टार्स ने इस चैलेंज को लेते हुए अपने हाथ धोए और वीडियो शेयर किए।

स्टार्स पर भड़कीं रंगोली चंदेल 

अब कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने #SafeHandsChallenge लेने वाले स्टार्स को फटकार लगाते हुए उन सभी को बेवकूफ बताया है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि वो हाथ धोने का तरीका भूल गया था, फिर एक सेलेब्रिटी की हाथ धोने वाली वीडियो देखी। अब वो फिर से हाथ धोने लगा है। दुनिया में इंसानियत अभी बाकी है। इस पर रंगोली ने जवाब देते हुए सेलेब्रिटीज को बेवकूफ बताया और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'अच्छा है। वो सेलेब्रिटी एकदम बेकार हैं। वो तुम्हें नल चलाना, साबुन लगाना और हाथ धोना दिखा रहे हैं। कैसे बेवकूफ हैं।'

 

सेलेब्स ने दी लोगों को सलाह 

बता दें, #SafeHandsChallenge को बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री के स्टार्स ने लिया था। इन सभी ने कोरोना वायरस के लिए लोगों में जागरुकता फैलाई और सभी को घर पर रहने की सलाह भी दी। स्टार्स लगातार फैन्स को घर पर रहने, भीड़ में ना जाने और हाथों को साफ रखने के लिए कह रहे हैं। वहीं, रंगोली चंदेल की बात करें तो ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी बॉलीवुड सितारे को बुरा भला कहा है। वो अलग-अलग कारणों से अलग-अलग स्टार्स जैसे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, तापसी पन्नू और अन्य को खरी-खोटी सुनाती आई हैं। बता दें, रंगोली कंगना की मैनेजर भी हैं।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahavatar Parshuram First Poster : पशुराम जयंती पर आया फिल्म का पहला पोस्टर, दिखा दमदार अवतार!
Bhooth Bangla-Dhurandhar 2 के शोर के बीच चुपचाप आई लो बजट फिल्म, कर डाली 100 CR+ की कमाई