Kanika Kapoor की दादी का निधन, सिंगर ने यूं बयां किया दर्द

Published : Jan 03, 2022, 12:47 AM ISTUpdated : Jan 03, 2022, 12:49 AM IST
Kanika Kapoor की दादी का निधन, सिंगर ने यूं बयां किया दर्द

सार

सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की दादी का निधन हो गया है। रविवार को कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दादी के निधन की सूचना दी। 

मुंबई। सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की दादी का निधन हो गया है। रविवार को कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दादी के निधन की सूचना दी। उन्होंने अपनी दादी को सबसे स्नेह रखने वाली और दयालु बताया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं अपनी दादी को बहुत प्यार करती थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मैं उन्हें बहुत याद करूंगी। कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दादी के साथ की तस्वीरें भी शेयर की है। 

कनिका कपूर की दादी के निधन की खबर मिलने के बाद उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दुख जताया है। सिंगर सोफी चौधरी ने लिखा है कि कनिका कपूर की दादी की निधन की खबर काफी दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। बता दें कि कनिका कपूर और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है। 

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं कनिका कपूर
गौरतलब है कि कनिका कपूर बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं। उनके गानों को भारत के अलावा दूसरे देशों में भी खूब पसंद किया जाता है। बेबी डॉल गाने से वह लोकप्रिय हुईं थी। उनके द्वारा गाए कई गाने बॉलीवुड में सुपर डुपर हिट हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी जिंदगी से जुड़ी कई खास चीजों को अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। 

कनिका कपूर ने 12 साल की उम्र से काम की शुरुआत कर दी थी। उस दौरान कनिका ने ऑल इंडिया रेडियो के एक कार्यक्रम में परफॉर्म किया था। उसके बाद से कनिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई भजन अनूप जलोटा जी के साथ गाए। बेबी डॉल और चिट्टियां कलाइयां जैसे गानों ने उनको इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिलाई। कनिका की शादी लंदन के एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ हुई थी। बाद में कनिका और राज का तलाक हो गया।

 

ये भी पढ़ें

गलत जगह लगे बोल्ट के चलते Vicky Kaushal के खिलाफ हुई पुलिस में शिकायत, फर्जी नंबर प्लेट मामले की जानें सच्चाई

Sunny Deol की दाढ़ी पर जम गई बर्फ, वीडियो देख एक शख्स ने एक्टर को दे डाली ये नसीहत

कंधे पर बैग, मुंह में मास्क लगाए दौड़ती भागती दिखीं काजोल, एक बोला- ये तो विरार की फास्ट लोकल लग रही

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम