मम्मी करीना और भाई की तस्वीरें खींच रहे फोटोग्राफर पर भड़के तैमूर, गाली देते हुए कहा- बंद कर साला इसको

Published : Apr 23, 2022, 01:56 PM ISTUpdated : Apr 23, 2022, 01:57 PM IST
मम्मी करीना और भाई की तस्वीरें खींच रहे फोटोग्राफर पर भड़के तैमूर, गाली देते हुए कहा- बंद कर साला इसको

सार

तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। वो अक्सर मम्मी करीना के साथ स्पॉट होते हैं। हाल ही में पपराजी उनकी तस्वीरें ले रहे थे, तभी तैमूर अचानक भड़क उठे और फोटोग्राफर को जमकर सुनाई। 

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) अक्सर अपने दोनों बच्चों तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) के साथ स्पॉट होती हैं। हाल ही में करीना कपूर और उनके दोनों बच्चों जेह और तैमूर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें जेह कार चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं तैमूर भी मम्मी करीना कपूर के साथ हैं। इसी दौरान कुछ फोटोग्राफर्स जेह की तस्वीरें खींचने लगे तो तैमूर भड़क उठे। इसके बाद तो तैमूर ने गुस्से में आकर मीडिया को जमकर फटकार लगाई। 

जेह (Jeh) का वीडियो बना रहे फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए तैमूर ने कहा- ऐ बंद कर साला इसको, बंद कर..। ये देखकर करीना ने बेटे को समझाया और वहां से दूर ले गईं। सोशल मीडिया पर तैमूर (Taimur) का ये वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, पहले करीना कपूर ने मीडिया को फोटो लेने से मना किया, लेकिन जब वो नहीं माने तो तैमूर भड़क गए और जोर से चिल्लाने लगे कि बंद कर साला। 

तैमूर 5 तो जेह सवा साल के : 
20 दिसंबर, 2016 को पैदा हुए तैमूर 5 साल के हो चुके हैं। वहीं उनके छोटे भाई जेह का जन्म 21 फरवरी, 2021 में हुआ। जेह अभी सवा साल के हैं। जेह के पैदा होने के बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने एक किताब लिखी थी, जिसका नाम प्रेग्नेंसी बाइबिल है। इस किताब में करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दिनों के अनुभवों को बताया है। बता दें कि करीना ने इसी किताब में अपने छोटे बेटे के नाम का खुलासा भी किया था। जेह का पूरा नाम जहांगीर है। इस नाम को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी। 

बेटे को खुद से दूर नहीं करना चाहतीं करीना : 
बता दें कि तैमूर (Taimur) को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखने के लिए उनके पापा सैफ अली खान उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहते हैं। लेकिन करीना कपूर इसके लिए राजी नहीं हैं। करीना एक पल के लिए भी अपने बेटे को खुद से दूर नहीं जाने देना चाहतीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें :

Kareena Kapoor के 5 साल के लाडले को संभालने नैनी हर महीने लेती है इतनी मोटी रकम

नैनी की गोद से ताकझांक करता दिखा Kareena Kapoor का बेटा Jeh, नाना के घर पहुंचीं मौसी Karishma और मम्मी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई
2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल