KGF 2 के रॉकी भाई ने समंदर किनारे पत्नी को किया Kiss, वाइफ राधिका पंडित ने शेयर की रोमांटिक PHOTO

केजीएफ चैप्टर 2 के एक्टर यश इन दिनों अपनी फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। यश की पत्नी राधिका पंडित ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 27, 2022 3:00 PM IST

मुंबई। फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) के रॉकी भाई यानी एक्टर यश (Yash) इन दिनों अपनी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई की वजह से चर्चा में हैं। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड अब तक 926 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म की कमाई से ना सिर्फ यश बल्कि उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) भी बेहद खुश हैं। राधिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पति यश के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें यश राधिका को समंदर किनारे Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं। 

राधिका पंडित (Radhika Pandit) ने पति यश के साथ इन रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- रंगीन चश्मे से माहौल देख रहे हैं। फोटो में यश बियर्ड लुक में राधिका को Kiss करते नजर आ रहे हैं। वहीं, राधिका पति की बाहों में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। बता दें कि ये तस्वीरें किसी वेकेशन के दौरान की हैं। बता दें कि 10 दिन पहले राधिका पंडित ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की थी। इसमें उनके बच्चे समंदर किनारे खेलते नजर आए थे। वहीं हिंदू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) उगाड़ी पर भी राधिका ने पति यश और दोनों बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सभी केले के पत्ते पर भोजन करते नजर आए थे। 

Latest Videos

6 साल पहले हुई यश-राधिका की शादी : 
बता दें कि यश (Yash) ने 2016 में साउथ फिल्मों की हीरोइन राधिका पंडित से शादी की थी। कपल ने 9 दिसंबर, 2016 को बेंगलुरू में एक बेहद निजी कार्यक्रम में शादी की थी। शादी के बाद 2018 में राधिका मां बनीं और बेटी आयरा को जन्म दिया। इसके बाद राधिका अक्टूबर, 2019 में बेटे यथर्व की मां बनीं। 

शादी के लिए यश को करवाया लंबा इंतजार : 
बता दें कि यश (Yash) और राधिका (Radhika Pandit) ने करीब 4 फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्मों में काम करने के दौरान ही राधिका और यश एक-दूजे के करीब आए। पहले इनकी दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई। कुछ सालों तक डेटिंग के बाद यश ने वेलेंटाइन डे के दिन राधिका को प्रपोज किया था। हालांकि, राधिका ने यश के प्रपोजल को जल्दबाजी में एक्सेप्ट नहीं किया था। इसके लिए उन्होंने रॉकी भाई को लंबा इंतजार करवाया था। हालांकि, 6 महीने बाद राधिका पंडित यश से शादी के लिए तैयार हो गई थीं। 

ये भी पढ़ें : 
वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी KGF Chapter 2, अब खतरे में पड़ी RRR की कुर्सी

बेहद खूबसूरत है KGF 2 के एक्टर की पत्नी, शादी के लिए एक्टर को करवाया था कई महीनों तक इंतजार

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?