
मुंबई/राजस्थान. गांधी और नेहरू परिवार को लेकर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी वाले वीडियो को शेयर करने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस उन्हें सोमवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। अदालत तय करेगी कि पायल को बेल मिलेगी या जेल। इस पूरे विवाद पर अब एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा भी कूद गई है। उन्होंने पायल का पूरा सपोर्ट किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली।
पायल के सपोर्ट में कोएना
कोएना मित्रा ने पायल रोहतगी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- एक घंटे के लिए अपना नाम बदलकर हाफिज सईद रख लो। इसके बाद कांग्रेस सैल्यूट करेंगी। शर्म करो कांग्रेस सरकार। बता दें कि पायल की गिरफ्तारी पर राजनेता शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा था, 'इसमें संदेह नहीं कि उनकी टिप्पणी झूठी और घटिया है...लेकिन उन्हें गिरफ्तार करना समझदारी नहीं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब है कि बिना पुलिस हस्तक्षेप के उन्हें बेवकूफाना बातें करने देना...उन्हें रिहा कर देना चाहिए।'
कोर्ट के अंदर-बाहर हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
बता दें कि पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने रविवार के दिन अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पायल ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस ने कोर्ट के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। क्योंकि पायल सेलिब्रिटी हैं, इसके चलते कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच सकती है। पायल ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक बातें कहीं गईं थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है।" जानकारी के मुताबिक ये मुकदमा बूंदी के सदर थाने में दर्ज हुआ है।
कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर किया गिरफ्तार
पायल ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर बूंदी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पायल के खिलाफ 10 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा- मुझे राजस्थान पुलिस ने मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के चलते है गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मजाक है? साथ ही पायल ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को टैग भी किया है।
सपोर्ट में ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह
पायल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके ब्वॉयफ्रेंड पहलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। संग्राम ने ट्वीट कर लिखा- यह कांग्रेस शासक राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।