Lata Mangeshkar के घर के बाहर पुलिस बल तैनात, Anupam Kher - Sachin Tendulkar पहुंचे दर्शन करने

Published : Feb 06, 2022, 01:15 PM IST
Lata Mangeshkar के घर के बाहर पुलिस बल तैनात, Anupam Kher - Sachin Tendulkar पहुंचे दर्शन करने

सार

जानीमानी सिंगर लता मंगेशकर का निधन हो गया। वे 92 साल की थी। लता जी का अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।

मुंबई. जानीमानी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया। वे 92 साल की थी। बता दें कि उन्हें कोरोना और निमोनिया दोनों था और उनका लंबे समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लताजी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। वहीं, लता जी का अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। वहीं, कुछ सेलेब्स शोक व्यक्त करने उनके घर भी पहुंचे। अनुपम खेर (Anupam Kher) और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। इतना ही लता जी के घर बाहर पुलिस तैनात किया गया है। उनके घर के बाहर फैन्स की भारी भीड़ जमा है। खबरों की मानें तो उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन करने के लिए शिवाजी पार्क में रखा जाएगा। 


सेलेब्स ने किया याद
हंसल मेहता ने ट्वीट किया- कोकिला चलती है। स्वर्ग धन्य हैं। दूसरी लताजी कभी नहीं होंगी, शांति। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया के जरिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बैक टू बैक कई ट्वीट किए हैं, उन्होंने लिखा- देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी प्रखर देशभक्त थी। बता दें कि अंतिम दर्शन के लिए उनकी बॉडी शिवाजी पार्क रखी जाएंगी।


-  8 जनवरी को लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटिव होने और निमोनिया जैसी बीमारी का शिकार होने कर बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से लेकर अब तक आईसीयू में ही थीं। अब फिल्म इंडस्ट्री सहित देश विदेश से लता जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि मिल रही है। सभी में शोक की लहर है।


- बता दें कि लता ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। अपने सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने अजीब दास्तान है ये, प्यार किया तो डरना क्या, नीला आसमां सो गया और तेरे लिए.. जैसे कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी है। 

 

ये भी पढ़ें
आखिर क्यों मजरूह सुल्तानपुरी पहले चखते थे Lata Mangeshkar का खाना, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह

इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन थीं Lata Mangeshkar, वीर जारा के लिए यश चोपड़ा ने गिफ्ट की थी मर्सडीज कार

Lata Mangeshkar Passes Away: कोरोना के बाद निमोनिया ने ली लता मंगेशकर की जान, हमेशा के लिए मौन हुई सुरीली आवाज

Lata Mangeshkar ने 8 बजकर 12 मिनट पर ली आखिरी सांस, पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

गायकी ही नहीं इन चीजों में भी महारथी थी Lata Mangeshkar, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी अनकहीं बातें

Lata Mangeshkar और मोहम्मद रफी के बीच नहीं हुई थी 4 साल बात, जानें क्यों इस हिट जोड़ी के बीच आ गई थी दरार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Golden Globe Awards में एक-दूसरे में खोए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, देखें Lovey-Dovey Moments
Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?