15 साल पहले मधुर भंडारकर पर लगा था यौन शोषण का आरोप, इन 5 सितारों पर भी सामने आए थे ऐसे मामले

एक दौर ऐसा था जब एक्टर राजेश खन्ना सभी के दिलों पर राज करते थे। ऐसे में उनके साथ लिव-इन पार्टनर रही अनीता आडवाणी ने शो 'बिग बॉस-7' में खुलासा किया था कि वे महज 13 साल की थीं, जब एक्टर से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने अनीता को बांहों में भरकर KISS किया था।

Asianet News Hindi | Published : Aug 26, 2019 8:15 AM IST

मुंबई. 'फैशन', 'हीरोइन', 'पेज-3', 'चांदनी बार', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'सत्ता', 'कॉरपोरेट' जैसी लीक से हटकर बनाई गई फिल्मों के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मुधर भंडारकर सोमवार को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 26 अगस्त, 1968 को मुंबई में हुआ था। मधुर ने अपने जीवन में जितनी सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं वहीं उतने ही उनसे जुड़े विवाद भी हैं। इस मौके पर उनसे जुडे़ एक विवाद के बारे में बता रहे हैं। 2004 में उन पर प्रीति जैन नाम की एक मॉडल ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।  

9 साल बाद केस ले लिया था वापस 

15 साल पहले 2004 में मधुर पर प्रीति जैन नाम की मॉडल ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। लड़की के अनुसार, मधुर ने फिल्म में रोल देने के नाम पर उसके साथ रेप किया था। हालांकि, इतना बड़ा मामला सामने आने के बाद भी इस दौरान उनकी पत्नी का विश्वास उन पर बना रहा। करीब 9 साल तक चले इस केस को 2012 में प्रीति ने ही वापस ले लिया था। 

बहरहाल, मधुर भंडारकर के अलावा बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन पर यौन शोषण के मामले सामने आ चुके हैं। आइए इस पर भी नजर डालते हैं।

राजेश खन्ना पर भी लगा था आरोप 

एक दौर ऐसा था जब एक्टर राजेश खन्ना सभी के दिलों पर राज करते थे। ऐसे में उनके साथ लिव-इन पार्टनर रही अनीता आडवाणी ने शो 'बिग बॉस-7' में खुलासा किया था कि वे महज 13 साल की थीं, जब एक्टर से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने अनीता को बांहों में भरकर KISS किया था। अनीता का यह भी कहना था कि उस वक्त वे बेहद कम उम्र की थीं और उनके और राजेश खन्ना के बीच जो कुछ हुआ, उसके लिए वो मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं थी। अनीता के मुताबिक, राजेश खन्ना से उनके 33 सालों तक संबंध रहे थे।

कास्टिंग काउच के आरोप में घिरे थे शक्ति कपूर

शक्ति कपूर की इमेज बॉलीवुड में शुरू से ही एक विलेन की रही है। विलेन के अलावा जब भी फिल्म में रेपिस्ट की बात आती है तो उनकी ही जिक्र सबसे ज्यादा चलता है। ऐसे ही एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान वे कास्टिंग काउच के केस में फंस चुके हैं। 2005 में कास्टिंग काउच को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था। इस स्टिंग में शक्ति कपूर का एक ऐसा चेहरा रियल लाइफ में लोगों ने देखा था, जो अक्सर रील लाइफ में दिखाई देता है। वे एक रिपोर्टर से उसका कॅरियर बनाने की एवज में सेक्स की डिमांड करते दिखाई दिए थे। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्ति ने सफाई देते हुए कहा था कि रिपोर्टर ने उन्हें मीठी-मीठी बातों में फंसाया था। कोई भी इंसान इस तरह फंस सकता है।

22 साल की लड़की ने इंद्र कुमार पर लगाए थे आरोप 

2014 में इंद्र कुमार पर एक 22 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। FIR दर्ज होने के बाद एक्टर को गिरफ्तार भी किया गया था। खबरों की मानें तो इंद्र ने लड़की को काम दिलाने का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके लिए उन्होंने लड़की को अपने वर्सोवा स्थित फ्लैट पर भी रुकने के लिए कहा था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इंद्र कुमार ने लड़की के साथ एक महीने में न सिर्फ तीन बार रेप किया, बल्कि उसे शारीरिक प्रताड़ना भी दी।

जैकी श्रॉफ-तब्बू का मामला 

तब्बू और जैकी श्रॉफ ने कभी भी किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। इसके पीछे बड़ी वजह यौन शोषण से जुड़ा विवाद है। खबरों मानें तो तब्बू की बड़ी बहन और एक्ट्रेस फराह नाज ने जैकी श्रॉफ पर आरोप लगाते लगाया था। दरअसल, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जैकी ने तब्बू से छेड़छाड़ की थी। यह घटना उस दौरान हुई जब तब्बू जैकी के साथ फिल्म की शूटिंग पर गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की उम्र 14 या 15 साल रही होगी। हालांकि, जैकी पर लगाया गया यह आरोप साबित नहीं हो सका। इस मामले में तब्बू ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी और न ही कोई मामला दर्ज किया गया था।

'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस ने लगाए आरोप 
 
2014 में खबर आई थी कि टीवी शो 'जोधा अकबर' के डायरेक्टर ने जोधा उर्फ परिधि शर्मा के साथ यौन शोषण किया था। खबर उस दौरान ये भी थीं कि संतराम की इस हरकत के कारण शो छोड़ने का भी फैसला लिया था। पूरे मामले पर जहां परिधि ने मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार किया था, तो वहीं संतराम ने भी चुप्पी साध रखी थी। हालांकि, बाद में संतराम ने पूरे मामले को निराधार बताते हुए आरोपों से पल्ला झाड़ लिया था।

Share this article
click me!