ममता ने शाहरुख को बर्थ डे पर किया विश, कहा- 'स्वास्थ्य रहें और ऐसे ही हमारा मनोरंजन करते रहें'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दी। ममता बनर्जी और शाहरुख खान के अच्छे संबंध हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2019 10:41 AM IST


कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि शाहरुख पश्चिम बंगाल राज्य के ब्रांड एम्बैस्डर हैं। ममता बनर्जी और शाहरुख खान के बहुत अच्छे संबंध हैं।

 

Latest Videos

बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई, शाहरुख। मेरे भाई, आपको अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की शुभेच्छाएं। हमें गर्व है कि आप पश्चिम बंगाल के ब्रांड एम्बैस्डर हैं। अपनी फिल्मों से हमारा मनोरंजन करते रहिए।” उन्होंने बांग्ला भाषा में भी ट्वीट कर शाहरुख को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख से भेंट करेंगी। पश्चिम बंगाल इस महोत्सव की मेजबानी कर रहा है।

 

महोत्सव आठ नवंबर से कोलकाता में शुरू होगा और इसका उद्घाटन ममता बनर्जी करेंगी। इसमें शाहरुख सहित कई जानीमानी हस्तियां शामिल होंगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)


 

Share this article
click me!

Latest Videos

एक साथ 5 युद्ध कर रहे इजराइल के ताकत की INSIDE कहानी
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई