
मुंबई. बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का सोमवार को निधन हुआ था। मनीष के पिता 90 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके घर शोक व्यक्त करने कई एक्ट्रेसेस पहुंची लेकिन एक्टर के नाम पर इक्का-दुक्का ही पहुंचे। अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय कपूर ने अलावा कोई नजर नहीं आया। शोक करने सास जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंची। हालांकि, सास-बहू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। जया जहां बेटी श्वेता के साथ मनीष के घर पहुंची थी। वहीं, ऐश्वर्या राय अकेले ही नजर आईं।
उड़ चुकी है झगड़े की खबर
रिपोर्ट्स की मानें तो जया-ऐश्वर्या के बीच झगड़े की खबरें कई बार मीडिया में आ चुकी है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है ये तो बच्चन परिवार ही बता सकता है। वैसे सोशल मीडिया पर कई ऐसी फोटोज हैं जिसमें ऐश अपनी सास जया को गले लगाते और उनका हाथ थामे नजर आ रही हैं।
इंटीमेट सीन पर भड़की थी सास
आपको बता दें कि 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या ने रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन्स दिए थे। जिन्हें देखकर सास जया बच्चन खूब भड़की थी। फिल्म का टीजर देखकर जया ने कहा था- ये क्या बेहूदगी है।
साथ नहीं रहते
रिपोर्ट्स के मुताबिक जया पति अमिताभ बच्चन के साथ जलसा बंगले में रहती है वहीं, ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ प्रतीक्षा बंगले में रहते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।