
मुंबई। फिल्म 'मोहब्बतें' (2000) की एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी 39 साल की हो चुकी हैं। 18 अगस्त, 1980 को मुंबई की सिंधी फैमिली में जन्मीं प्रीति पहली बार राजश्री प्रोडक्शन के म्यूजिक एलबम 'ये है प्रेम' में एक्टर अब्बास के साथ नजर आई थीं। इसके गाने 'छुई मुई सी तुम लगती हो' और 'कुड़ी जच गई 'काफी पॉपुलर हुए थे। इसके बाद प्रीति निरमा साबुन और कुछ दूसरे ऐड में भी दिखाई दीं।
2008 में मॉडल से कर ली शादी...
- प्रीति ने 23 मार्च, 2008 को मॉडल और एक्टर प्रवीण डबास से शादी कर ली। 11 अप्रैल, 2011 को प्रीति ने बेटे जयवीर को जन्म दिया।
- 27 सितंबर, 2016 को उनके यहां एक और बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम देव है। प्रीति फिलहाल फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा में रहती हैं और बच्चों की परवरिश में बिजी हैं।
- प्रवीण डबास मीरा नायर की फिल्म 'मानसून वेडिंग' से लाइमलाइट में आए। इसके पहले उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की है।
- फिल्म और मॉडलिंग के अलावा प्रवीण स्कूबा डाइवर भी हैं। इसके साथ ही वो अंडरवॉटर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौक भी रखते हैं।
प्रवीण से पहले इनके साथ इन्गेज्ड थीं प्रीति...
प्रवीण से पहले प्रीति ने फिल्ममेकर फिरोज नाडियाडवाला के भाई मुश्ताक से इंगेजमेंट की थी। हालांकि कुछ वक्त बाद ही यह टूट गई और दोनों पक्षों ने इस मामले में कोई कम्पलेंट नहीं की।
आफताब के साथ भी अफेयर की खबरें आईं...
फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' में साथ काम कर चुके आफताब शिवदासानी के साथ भी प्रीति के अफेयर की खबरें आई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इन खबरों को बेसलेस बताते हुए आफताब के साथ अफेयर की खबर से इनकार कर दिया था।
प्रीति ने मलयालम फिल्म से किया था डेब्यू...
प्रीति ने 1999 में मलयालम मूवी 'मझाविल्लु' से डेब्यू किया। इसमें उनके साथ एक्टर कुंचाको बोवन ने काम किया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म 'थम्मुडु' में भी काम किया।
'मोहब्बतें' से किया बॉलीवुड डेब्यू...
प्रीति ने 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसमें उनके अपोजिट जिमी शेरगिल थे। यह फिल्म बॉक्सऑफिसर पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
- इसके बाद प्रीति ने 2002 में 'आवारा पागल दीवाना' और 'वाह तेरा क्या कहना' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि फिल्म में दूसरे बड़े एक्टर्स के सामने प्रीति के रोल को कुछ खास तवज्जो नहीं मिली।
- इसके बाद प्रीति ने बाज, एलओसी कारगिल, आन, ओमकारा जैसी कुछ और फिल्में कीं, हालांकि इनमें भी उन्हें कोई बड़ा रोल नहीं मिला।
'चाहत : एक नशा' में दिए बोल्ड सीन...
प्रीति ने 2005 में आई फिल्म 'चाहत : एक नशा' में काफी बोल्ड और इंटीमेट सीन दिए। इसमें उनके अपोजिट एक्टर आर्यन वैद्य ने काम किया था। फिल्म में प्रीति ने रश्मि जेटली का किरदार प्ले किया था। हालांकि बोल्ड सीन्स के बावजूद फिल्म को खास सफलता नहीं मिली।
8 भाषाओं की 30 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकीं काम...
प्रीति ने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, उर्दू और बंगाली फिल्में शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।