
मुंबई. नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थी। भले ही आज वो बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं, लेकिन छोटे पर्दे पर बतौर गेस्ट रिएलिटी शो में दिखती हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी उम्र को कैद कर लिया है। 63 साल की एज में भी वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इसकी बानगी 'डांस दीवाने' ( Dance dewane juniors) के सेट पर देखने को मिली।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रेड कलर की खूबसूरत आउटफिट में दिख रही हैं। 'डांस दीवाने'के सेट पर वो नोरा फतेही और एक बच्ची के साथ 'डांस मेरी रानी' पर स्टेप करती दिखाई दे रही हैं। नोरा फतेही के मुश्किल गाने पर वो इतनी खूबसूरत अंदाज से डांस करती नजर आई कि उन्हें देख हर कोई चौंक गया।
आलिया और अनिल कपूर वीडियो देख हुए हैरान
नीतू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,' अपने फेवरेट्स के साथ उन्होंने Dance dewane juniors के सेट पर काफी फन किया। 'नीतू कपूर का डांस देखकर उनकी होने वाली बहू आलिया भट्ट (Alia bhatt) भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने लिखा,'Such a starrrrr।' इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी शेयर किया। अनिल कपूर भी इस वीडियो को देखकर फायर का इमोजी शेयर करते दिखें।
फैंस नीतू कपूर पर लुटा रहे प्यार
नोरा फतेही ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप अमेजिंग हो।' वहीं फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, 'आपने मार डाला।'वहीं एक ने लिखा कि आंटी जी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस वीडियो को अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
नीतू कपूर रणबीर कपूर की शादी की कर रहीं तैयारी
बता दें कि ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर ने धीरे-धीरे खुद को संभाल लिया। अब वो अलग-अलग जगहों पर स्पॉट की जाती है। साथ ही वो अपने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की शादी की तैयारी में लगी हुई हैं। हाल ही में पैपराजी ने जब उनसे पूछा कि आलिया -रणबीर की शादी कब हो रही है तो एक्ट्रेस ने हाथ उपर करके फनी रिएक्शन दिया। वो इस पर कुछ भी बोलने से परहेज करती नजर आईं।
और पढ़ें:
यौन शोषण के आरोप मं फंसे गणेश आचार्य की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत,देखें फोटोज
खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं कपिल शर्मा की बीवी, गिन्नी की इस अदा पर मर मिटा था कॉमेडियन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।