
एंटरटेनमेंट डेस्क । कंटेस्टेंट पायल रोहतगी जुलाई में अपने मंगेतर और संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं और वह कंगना रनौत को उनके हालिया झगड़े के बावजूद आमंत्रित करेंगी। पायल ने शादी समारोह के आयोजन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, इसमें उन्होंने कहा था कि आगरा में एक 'लो-की डेस्टिनेशन' शादी होने जा रही है। पायल के फैंस को इस शादी का काफी लंबे समय से इंतज़ार है।
आगरा में शादी, दिल्ली में रिसेप्शन
आने वाली 9 जुलाई को होने वाली इस शादी में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले ही शामिल होंगे। शादी के बाद पायल और संग्राम 14 जुलाई को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी देंगे। उन्होंने कंफर्म किया है कि वह कंगना रनौत को भी इनवाइट करेंगी। वहीं इस शादी समारोह में कई बड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटी शामिल हो सकती हैं। टीवी इंडस्ट्री से भी कई बड़े नाम इसमें शामिल होंगे।
कंगना को भेंजेगी आमंत्रण
पायल रोहतगी ने एक इंटरव्यु में कहा कि “मैं स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करूंगी कि मैं उनकी बहन रंगोली को निमंत्रण भेजूं और अगर वह दिल्ली में हैं, तो उन्हें रिसेप्शन में देखना अच्छा लगेगा। वह काइंड है और यह एक अच्छा मौका है, जो बीत गया हमें उसे छोड़ देना चाहिए।” इस बीच ये भी चर्चा है कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के वेडिंग रिसेप्शन में कंगना रनौत शामिल हो सकती हैं। दरअसल पायल और कंगना दोनों हिंदुत्व के मुद्दे पर काफी मुखर हैं। वहीं
फिल्म धाकड़ की भी की थी आलोचना
रियलिटी शो लॉक अप में जब कंगना रनौत ने मुनव्वर फारुकी को विनर घोषित किया था, इसको लेकर शो का हिस्सा रहीं पायल रोहतगी ने उनकी जमकर आलोचना की थी। बता दें कि रियलिटी शो लॉक अप में पायल रोहतगी एक प्रतिभागी भी थीं। इसमें विनर के ऐलान के बाद पायल ने उसके बारे में एक गुस्से वाला नोट लिखा था। वहीं पायल ने कंगना की फिल्म धाकड़ ( Dhaakad ) के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाने पर भी कॉमेन्ट किया था।
और पढ़ें...
'तारक मेहता...' की इस कलाकार ने बिकिनी में शेयर की मिरर सेल्फी, फैंस बोले- 'तुम बदल गई हो'
आमिर खान ने सुनाई पहली बार दिल टूटने की कहानी, रीना, किरण नहीं कोई और ही थी वह लड़की
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।