PS-1 के नए पोस्टर में साउथ स्टार का दिखा जबरदस्त लुक, जानें कौन सा किरदार निभा रहे फिल्म में

Published : Jul 04, 2022, 02:49 PM IST
PS-1 के नए पोस्टर में साउथ स्टार का दिखा जबरदस्त लुक, जानें कौन सा किरदार निभा रहे फिल्म में

सार

मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 इसी साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कुछ घंटे पहले फिल्म में राजकुमार आदित्य करिकालन का किरदार निभा एक्टर विक्रम का लुक सामने आया है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 (Ponniyin Selvan Part 1) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि ये फिल्म चोल राजवंश की कहानी पर बेस्ड है। हाल ही में फिल्म ने जुड़ी एक छोटी सी क्लिप शेयर कर मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी जानकारी दी थी। छोटे से टीजर में ही फिल्म का भव्य सेट देखने को मिला था। इसमें कुछ योद्धाओं को किले के ऊपर झंडा लहराते देखा गया था। अब फिल्म से जुड़ा एक और पोस्टर सामने आया है, जिसमें साउथ स्टार विक्रम का लुक देखने को मिल रहे है। वे फिल्म में राजकुमार आदित्य करिकालन का किरदार निभा रहे है। सामने आए लुक में विक्रम के बाल लंबे और माथे पर बड़ा सा तिलक दिख रहा है। लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- वेलकम द चोल क्राउन प्रिंस! भयंकर योद्धा। जंगली बाघ। आदित्य करिकालन! #PS1 @madrastalkies मणिरत्नम। पोन्नियन सेल्वन दो भागों में रिलीज होगी और पहला भाग 30 सितंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयाम भाषा में रिलीज किया जाएगा। 


500 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म पोन्नियन सेल्वन
रिपोर्ट्स की मानें तो मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन को करीब 500 करोड़ के बजट में बनाया गया। ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म में ज्यादातर स्टार्स साउथ फिल्म इंडस्ट्री से हैं वहीं, बॉलीवुड से ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही है। इस फिल्म में उनका डबल रोल है। खबरों की मानें तो वे मां और बेटी दोनों का किरदार निभा रही है, जिसमें मां का नाम मंदाकिनी देवी और बेटी का नाम रानी नंदिनी है। कुछ महीने पहले ऐश्वर्या राय का लुक भी शेयर किया गया था। सामने आए लुक में ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी इसे शेयर किया था। बता दें कि फिल्म में तृषा कृष्णन, जयम रवि, कीर्थी, प्रकाश राज, शोभिता धूलिपाला, शरत कुमार, प्रभु सहित अन्य स्टार्स नजर आएंगे। 


चोल राजवंश पर बेस्ड है फिल्म
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म से ऐश्वर्या राय कमबैक कर रही है। वे आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी, जो 2018 में आई थी। बात फिल्म पोन्नियन सेल्वन की करें तो ये 10 वीं शताब्दी पर बेस्ड हैं, फिल्म में ऐश्वर्या राय नंदिनी के रूप में, जयम रवि अरुलमोझी वर्मन के रूप में, कीर्थी वंधियाथेवन के रोल में और तृषा कुंडवई का किरदार निभाती नजर आएंगी। ये फिल्म चोल साम्राज्य के अंदर गुटीय सत्ता और संघर्ष की कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी पोन्नियन सेल्वन की है, जिसे बाद में राजराजा चोल के नाम से जाना गया था, जो भारतीय इतिहास में सबसे महान सम्राटों में से एक थे।

 

ये भी पढ़ें
PHOTOS-टॉपलेस होकर उर्फी जावेद ने यूं ढंका बदन, जीन्स का बटन खोलकर दिया पोज

PHOTOS में देखें गजब की खूबसूरत है भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी, हर अदा है कमाल

हॉट-ट्रांसपेरेंट गाउन में मलाइका अरोड़ा ने दिखाया सेक्सी लुक, नजरें नहीं हटा पाया कोई, PHOTOS

बिना मेकअप ऐसी दिखती है रेखा-माधुरी दीक्षित, क्या इन 8 एक्ट्रेसेस को इस हालत में पहचान सकते हैं आप

6 CELEBS को जब मिला था गरीब का तमगा, अक्षय कुमार-आमिर खान की हालत देख यकीन करना था मुश्किल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम