
एंटरटेनमेंट डेस्क.साउथ के सुपरस्टार प्रभास (prabhas) को लेकर कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उनकी मूवी सालार (salaar) की शूटिंग रोक दी गई है। मेकर्स ने प्रभास के बढ़ते वजन को लेकर यह कदम उठाया था। जिसके बाद एक्टर अपना वजन कम करने की दिशा में काम करने लगे। इसका परिणाम सामने आ गया है। प्रभास को जब आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत के घर के बाहर स्पॉट किया गया तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। वो काफी डैशिंग नजर आ रहे थे।
प्रभास ट्रेंड फॉलो नहीं ट्रेंड सेट करते हैं
सुपरस्टार प्रभास के लेटेस्ट तस्वीरों में उनका वजन कम नजर आ रहा था। वाइन कलर के शर्ट और ब्लू जींस में एक्टर काफी स्मार्ट लग रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके तारीफों के पुल बांधे जाने लगे। यूजर ने उन्हें 'किंग ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन' का खिताब दे दिया। एक यूजर ने लिखा,'प्रभास जैसा स्वैग और स्टाइल किसी के पास नहीं है। वो खुद कभी ट्रेंड फॉलो नहीं करते बल्कि ट्रेंड सेट करते हैं।' वाकई प्रभास का नया लुक तो यही कहता है कि वो अपने रोल के लिए काफी मेहनत करते हैं। तभी तो सालार की शूटिंग रोकने के महज कुछ दिन बाद ही वो कम वजन में नजर आएं।
आदिपुरुष में राम बनेंगे प्रभास
बता दें कि प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष'पोस्ट प्रोडक्शन में हैं। फिल्म को अगले साल जनवरी 2023 में रिलीज किया जाने वाला है। इस मूवी का डबिंग का काम चल रहा है। इसके बाद इसका प्रमोशन शुरू होगा। एक्टर इस मूवी में राम के किरदार में नजर आएंगे। सैफ अली खान रावण की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। जबकि 'सालार' मूवी की शूटिंग चल रही है। इसमें उनके साथ श्रुति हासन स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। जगपति बाबू भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी। गौरतलब है कि प्रभास की आई मूवी 'राधे श्याम' और साहो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
और पढ़ें:
अक्षय कुमार के डूबते करियर को 'राम सेतु' देगा सहारा, 'खिलाड़ी कुमार' का किरदार और कहानी हुई लीक
विराट कोहली संग हॉस्पिटल पहुंची अनुष्का शर्मा, क्या दूसरी बार बनने वाली हैं मां?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।