
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में एक खूबसूरत बच्ची के माता-पिता बने हैं। प्रियंका सरोगेसी से मां बनी है। वो फिलहाल मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन इस बीच वो अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिताना नहीं भूलती हैं। शादी के तीन साल गुजरने के बावजूद निक और प्रियंका के बीच प्यार पहले की तरह ही बना हुआ है। दोनों को जब भी वक्त मिलता है एक दूसरे के साथ टाइम बिताना पसंद करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्यार का वहीं सबूत पेश करते हुए तस्वीर शेयर कीं। उन्होंने संडे के दिन तस्वीर शेयर की। जिसमें प्रियंका और निक गाड़ी में बैठे हैं और दोनों का हाथ एक दूसरे के ऊपर है। हालांकि इस तस्वीर में ना तो प्रियंका का चेहरा दिख रहा है और ना ही निक का। लेकिन अभिनेत्री ने इस फोटो के जरिए दिल की बात कही। उन्होंने लिखा, ' यह उनका फेवरेट संडे था।' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट का इमोजी भी लगाया था।
निक और प्रियंका एक दूसरे को देते रहते हैं सरप्राइज
प्रियंका पहले भी कई दफा इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वो और निक एक दूसरे का कितना सम्मान और प्यार करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि निक और मैं दोनों प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते ज्यादा बाहर ही रहते हैं। लेकिन जैसे ही मौका मिलता है या तो वो मेरे पास आ जाता है या फिर मैं चली जाता हूं। हम दोनों एक दूसरे को सरप्राइज करते हैं।
इसे भी पढ़ें:प्यार का पंचनामा के डायरेक्टर की बरात में जमकर नाचे Kartik Aryan, Huma Qureshi समेत ये एक्ट्रेस आईं नजर
प्रियंका को याद आई पापा की
'देसी गर्ल' ने रविवार को अपने पैरेंट्स की तस्वीर शेयर की थीं। प्रियंका ने अपने मम्मी-पापा की सालगिरह पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, ‘मुझे इस तरह आपकी सालगिरह हमेशा याद रहती है। आपको याद कर रही हूं पिताजी। मुझे आप से प्यार है।’ बता दें कि प्रियंका अपनी पापा को बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने हाथ पर डैड को लेकर टैटू भी बनवा रखा है। एक्ट्रेस के पिता का 10 जून 2013 को कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था।
और पढ़ें:
बेटे की बरात में लाल जोड़ा पहन बरातियों संग जमकर नाची TINA AMBANI, बहू ने यूं किया सास को KISS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।