
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से दूर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट करने में बिजी हैं। देसी गर्ल जब से विदेशी बहू बनी हैं तब से भारत में उनका दीदार कम होता है। बावजूद उनके चाहनेवालों की कमी नहीं हैं। एक्ट्रेस जैसे ही कोई पोस्ट शेयर करती हैं वो बेहद तेजी से वायरल हो जाता है। प्रियंका चोपड़ा भी अपने चाहनेवालों को अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट देती हैं। शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के सामने अपनी खुशी को बयां किया।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की उसमें वो एक कूल गाड़ी पर बैठी नजर आ रही हैं। गाड़ी पर मिसेज जोनास लिखा है। सिल्वर ग्रे कलर की गाड़ी से मैचिंग करते हुए उन्होंने आउटफिट पहना है। ब्लैक सनग्लास के साथ वो स्टाइल में गाड़ी चलाते हुए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के जरिए वो अपने फैंस को पति निक जोनास द्वारा दिए गए स्पेशल गिफ्ट को दिखाया है।
दरअसल, जिस गाड़ी पर प्रियंका बैठी हैं वो उनके पति ने उन्हें गिफ्ट दिया है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,'‘अब ये हुई न राइड. थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए. बेस्ट हसबैंड.’ प्रियंका खुद इस गाड़ी को ड्राइव करके जा रही हैं।' इस तस्वीर पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'कूल गाड़ी है।' एक ने लिखा,'शानदार गाड़ी मजे कीजिए।'
निक और प्रियंका के बीच बेपनाह मोहब्बत
निक ने प्रियंका चोपड़ा को ये गाड़ी उनके शूटिंग सेट पर जाने के लिए दी है। सेट पर जाने में प्रियंका को कोई दिक्कत ना हो और वो राइड के मजे ले सकें इसके लिए निक ने ये गिफ्ट उन्हें दिया है। बता दें कि प्रियंका और निक एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। आए दिन दोनों एक दूसरे के साथ डेट करते या फिर पूल में चिल करते नजर आते हैं।
सरोगेसी से माता-पिता बने हैं प्रियंका और निक
प्रियंका और निक जोनास हाल ही में सरोगेसी से माता-पिता बने हैं। उनकी बेटी मदर्स डे के दिन अस्पताल से घर आईं। एक्ट्रेस ने बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी थी। हालांकि उन्होंने अपनी परी का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब बैठे हैं।
और पढ़ें:
हिना खान ने बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, 8 PHOTOS देख फैंस का निकला दम
अली गोनी दूल्हा बनने को तैयार, जैस्मिन भसीन को बनाएंगे अपनी दुल्हन, एक्टर ने कहा-बात पक्की हो गई
मोहनलाल की प्रेम कहानी नफरत से हुई शुरू, फिर ऐसे बनीं सुचित्रा हमसफर, देखें फैमिली की रेयर PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।