जब प्रियंका चोपड़ा ने जीता मिस वर्ल्ड का क्राउन तब मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

Published : Oct 27, 2020, 04:35 PM ISTUpdated : Oct 27, 2020, 04:39 PM IST
जब प्रियंका चोपड़ा ने जीता मिस वर्ल्ड का क्राउन तब मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

सार

आपको बता दें कि प्रियंका ने 2000 में मिस वर्ल्ड का ख‍िताब जीतकर अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की थी। मिस वर्ल्ड क्राउन‍िंग के समय प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा और पापा अशोक चोपड़ा भी वहीं मौजूद थे। मिस वर्ल्ड की घोषणा होने के बाद प्र‍ियंका के घरवालों का उत्साह देखने लायक था लेक‍िन इन सबके बीच उनकी मां का प्र‍ियंका से सवाल भी मजेदार था। आपको बता दें कि प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। 

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों पति निक जोनास (nick jonas) के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बित रही है। इतना ही नहीं वे इस दौरान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। आपको बता दें कि प्रियंका ने 2000 में मिस वर्ल्ड का ख‍िताब जीतकर अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की थी। मिस वर्ल्ड क्राउन‍िंग के समय प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा और पापा अशोक चोपड़ा भी वहीं मौजूद थे। मिस वर्ल्ड की घोषणा होने के बाद प्र‍ियंका के घरवालों का उत्साह देखने लायक था लेक‍िन इन सबके बीच उनकी मां का प्र‍ियंका से सवाल भी मजेदार था। आपको बता दें कि प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। 


प्रियंका ने 20 साल पहले अपने ख‍िताब जीतने के उस पल को याद करते हुए एक वीड‍ियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीड‍ियो में मधु चोपड़ा ने बताया- मेरी आंखों से आंसू बहे जा रहे थे। मुझे नहीं पता था क‍ि क्या होने वाला है। मैं बस उसे गले लगाना चाहती थी और जब मैंने उसे गले लगाया तो मैंने उस वक्त बहुत ही बेवकूफी वाली बात कह दी। उस वक्त मुझे कहना चाहिए था कि तुम्हारे मिस वर्ल्ड बनने से मैं बहुत खुश हूं, ये बोलने के बजाए मैंने कहा था- अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा।


प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी अपनी भावनाएं शेयर की। वे उस वक्त 11-12 साल के थे। उन्होंने कहा था- उस वक्त मेरे अंदर मिक्स्ड फीलिंग्स थीं। मैं खुश था क‍ि वो जीत गईं लेक‍िन अगले ही पल मुझे समझ आ गया क‍ि अब पढ़ाई के लिए प्रियंका के बजाए मैं यूएस जाऊंगा।  


वैसे प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'द व्हाइट टाइगर', 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल है। द व्हाइट टाइगर में प्रियंका, राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम