
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही दूसरे मुल्क की बहू हो गई हैं, बावजूद इसके वो अपना ट्रेडिशन नहीं भूली हैं। देश की हर परंपरा को वो जीती हैं। मॉर्डन सोच रखने के साथ-साथ वो अपनी संस्कृति को फॉलो करती हैं। यहीं वजह है कि वो मंगलसूत्र की अहमियत को जानती हैं और अक्सर इसे पहने हुए नजर आती हैं। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही है कि उन्हें तब कैसा लगा था जब निक जोनस से शादी के बाद पहली बार उन्होंने मंगल सू्त्र पहना था।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बुल्गारिया में एक ज्वेलरी शॉप में मंगलसूत्र को लेकर एक महिला से बात करती दिखाई दे रही हैं। जिसमें महिला बताती है कि बुल्गारिया भारत के संस्कृति के बेहद करीब है। उसे बहुत मानता है। इसे लेकर वो मंगलसूत्र बनाने की सोची। इस पर प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को याद करते हुए मंगलसूत्र के बारे में बताया।
शादी मेरे लिए खास पल था
इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मुझे याद है जब मैंने पहली बार मंगलसूत्र पहना था, क्योंकि हम इन्हीं विचारों के साथ पले-बढ़े हैं कि इसकी अहमियत क्या है। यह मेरे लिए काफी खास पल था। लेकिन वहीं एक मॉर्डन महिला होने के नाते यह भी सोच रही थी कि क्या मुझे मंगलसूत्र पहनना पसंद है या फिर ये भी एक पितृसत्तात्मक चीज है जो हमें मिली है? लेकिन साथ ही मैं वह पीढ़ी भी हूं जो कहीं न कहीं बीच में है। जिसे परम्पराएं निभाना तो पसंद है लेकिन ये भी जानती है कि हम क्या हैं और हम कहां खड़े हैं? और हो सकता है कि हम अपनी अगली जेनरेशन की लड़कियों को देखें जो काफी अलग हों।'
काले मोती की बताई एक्ट्रेस ने अहमियत
प्रियंका मंगलसूत्र में काले मोती का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। इसे लेकर भी बताया। उन्होंने बताया कि मंगलसूत्र में काले रंग के मोती इस्तेमाल किए जाते हैं क्योंकि काला रंग आपको बुरी नजर से बचाता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर 2018 में निक जोनस से शादी की थी।उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए थे।
जोया अख्तर की फिल्म में नजर आएंगी पीसी
बात अगर बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की करे तो जल्द ही वो जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले ज़रा' में नज़र आएंगी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट हैं, जिसपर वो काम कर रही हैं।
और पढ़ें:
Vicky Kuashal का 12 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल, इस टीवी एक्ट्रेस को पटाते आए नजर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।