बिन मेकअप इस हाल में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, किया यूक्रेन का सपोर्ट तो एक बोला- बड़ी जल्दी ख्याल आ गया बहन

Published : Apr 09, 2022, 01:03 PM ISTUpdated : Apr 11, 2022, 03:19 PM IST
बिन मेकअप इस हाल में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, किया यूक्रेन का सपोर्ट तो एक बोला- बड़ी जल्दी ख्याल आ गया बहन

सार

रानी मुखर्जी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी बिन मेकअप के नजर आईं। दरसअल, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खुलकर यूक्रेन के समर्थन में आने की अपील कर रही हैं। एक्ट्रेस ने यूक्रेनी शरणार्थियों का सपोर्ट करने की बात कही है। 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनास के साथ अमेरिका में हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ब्लैक कलर की साड़ी में ऑस्कर अवॉर्ड्स की प्री-सेरेमनी में नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच चल रही जंग में खुलकर यूक्रेन का सपोर्ट किया। इसके साथ ही उन्होने यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए भी अपील की। इसके लिए जहां लोग प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए तंज कसा। 

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका बिन मेकअप के नजर आ रही हैं। उनका लुक बेहद अजीबोगरीब लग रहा है। वीडियो में प्रियंका कहती हैं- मैं दुनियाभर के बड़े नेताओं से अपील करना चाहती हूं कि यूक्रेन से आए शरणार्थियों की मदद के लिए आगे आएं। हर दिन लाखों बच्चे युद्ध के डर से अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं, उन्हें सुरक्षित ठिकानों की तलाश है। यूक्रेन से अब तक करीब 25 लाख बच्चे न जाने कहां गायब हो गए हैं। इनमें से कइयों को मदद की जरूरत है। 

डेढ़ महीने से चल रही यूक्रेन-रूस में जंग : 
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने आगे कहा- जर्मनी, जापान, यूके, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश के नेता अगर मीटिंग करते हैं तो उन्हें इस पर जरूर बात करनी चाहिए। जो भी लोग इस वीडियो को देख रहे हैं, वो ज्यादा से ज्यादा इसे शेयर करते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं। हमें उनकी मदद के लिए फंड जुटाने के लिए भी आगे आना चाहिए। ये अब तक का सबसे बड़ा क्राइसिस है। प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। हालांकि, एक यूजर ने कहा- बड़ी जल्दी ख्याल आ गया बहन। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जंग को करीब डेढ़ महीना हो चुका है। ऐसे में प्रियंका की पोस्ट के इतनी देर से आने पर यूजर ने उन पर तंज कसा।  

एक बेटी की मां बन चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा : 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ दिनों पहले ही सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका-निक की बेटी ने डिलीवरी डेट से पहले ही साउथ कैलिफोर्निया के एक निजी अस्पताल में जन्म लिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की डिलिवरी अप्रैल में होनी थी, लेकिन वो समय से पहले ही 15 जनवरी, 2022 को दुनिया में आ गई। हालांकि, प्रियंका-निक ने अब तक अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है। 

ये भी पढ़ें : 
आखिर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा क्या कर दिया कि किसी के मुंह से निकला आह तो कोई भर रहा आहें

बिकिनी में भी कहर ढाती है कपूर खानदान की होने वाली बहू, आलिया भट्ट का ये अंदाज देख हीरोइनें तक भरती है आहें

देखें ऐश्वर्या राय से कैटरीना कैफ तक का दुल्हन वाला लुक, किसी ने लहंगा तो किसी ने साड़ी में खींचा सबका ध्यान

बेहद खूबसूरत है अल्लू अर्जुन की पत्नी, कभी इस कारण एक्टर को दामाद बनाने तैयार नहीं थे ससुरालवाले

अंदर से इतनी लग्जरी और स्टाइलिश है Pushpa स्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी, जानें कितनी है कीमत

शादी के जोड़े में आलिया भट्ट बरपाएंगी कहर, खूबसूरती बनाए रखने के लिए रणबीर की दुल्हनिया करती हैं ये काम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Niyasa ने एक्टर पिता की दूसरी शादी को बताया फ्रॉड? Ritika Giri के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई