मां के साथ प्रियंका ने शान से खिंचाई फोटो पर कर बैठीं एक भूल, अब हो रहीं सोशल मीडिया पर वायरल

Published : Nov 14, 2019, 05:03 PM ISTUpdated : Nov 14, 2019, 05:13 PM IST
मां के साथ प्रियंका ने शान से खिंचाई फोटो पर कर बैठीं एक भूल, अब हो रहीं सोशल मीडिया पर वायरल

सार

एक फोटो में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और रिलेटिव्स के साथ नजर आ रही है, हालांकि, इस फोटो को गौर से देखे तो इसमें प्रियंका एक ही पैर में चप्पल पहने दिख रही है। 

मुंबई.  प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कभी-कभी वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं। वहीं, प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की है। इनमें से एक फोटो में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और रिलेटिव्स के साथ नजर आ रही है, हालांकि, इस फोटो को गौर से देखे तो इसमें प्रियंका एक ही पैर में चप्पल पहने दिख रही है। 


एक ही फुटवेयर क्यों?
प्रियंका की फोटो देख अब सवाल उठा रहा है कि आखिर प्रियंका ने एक ही पैर में फुटवेयर क्यों पहन रखा है? क्या प्रियंका दूसरे पैर में फुटवेयर पहनना भूल गई? या फोटो क्लिक कराने की जल्दी में प्रियंका सिर्फ एक पैर में ही फुटवेयर पहन सकी? खैर इन सवालों का जवाब तो प्रियंका ही दे सकती हैं।


व्हाइट टाइगर की शूटिंग
प्रियंका फिलहाल नेटफ्लिक्स के लिए द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव हैं। दिल्ली में शूटिंग कर रही प्रियंका की कुछ पहले फोटोज सामने आई थी जिसमें वे अलग-अलग खाने की चीजों का काफी लुत्फ उठाती नजर आ रही थी। 

 

खरीदी जमीन
शादी की सालगिरह के पहले प्रियंका ने एक नया घर खरीदा है। उन्होंने लॉस एंजेलिस के पास में बसे ENCINO घर लिया है। वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने 20,000 स्क्वायर फीट की जगह 144 करोड़ रुपए में खरीदी है। आपको बता दें कि इतने पैसे में तो आयुषमान खुराना की फिल्म 'ड्रीमगर्ल' जैसी 5 फिल्में बनाई जा सकती है। फिल्म 'ड्रीमगर्ल' का बजट 30 करोड़ रुपए है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में
India vs Pakistan: T-20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, झूम उठा बॉलीवुड