Allu Arjun ने इस मामले में Rajinikanth और चिरंजीवी को भी पछाड़ा, एक्टरअब Flower से Fire हो गया

Published : Feb 03, 2022, 03:24 PM IST
Allu Arjun ने इस मामले में  Rajinikanth और चिरंजीवी को भी पछाड़ा,  एक्टरअब Flower से Fire हो गया

सार

'पुष्पा' मूवी ने अल्लू अर्जुन को देश का पसंदीदा हीरो बना दिया है। उनके स्टाइल को युवा कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अल्लू अर्जुन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कम ही एक्टिव रहते हैं। फिर भी इनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)अब पूरे देश के चहेते हो गए हैं। फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (pushpa the rise) को मिली जबरदस्त सफलता ने अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बना दिया है। हर घर में इनके डायलॉग बोले जा रहे हैं और गानों पर लोग झूम रहे हैं। यही वजह है कि उनके फैन फॉलोइंग में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ है। एक्टर के ट्विटर पर फॉलोवर्स की बौछार हो गई। फॉलोअर्स के मामले में अल्लू अर्जुन ने सुपरस्टार्स रजनीकांत (Rajinikanth) और चिरंजीवी (Chiranjeevi) को भी पीछे छोड़ दिया है। 

अल्लू अर्जुन के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 6.5 मिलियन हो गई है।वहीं,  रजनीकांत के 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और चिरंजीवी के 1.2 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स हैं। 'पुष्पा' मूवी ने अल्लू अर्जुन को देश का पसंदीदा हीरो बना दिया है। उनके स्टाइल को युवा कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अल्लू अर्जुन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कम ही एक्टिव रहते हैं। वो मूवी प्रमोशन या फिर किसी का जन्मदिन विश करना हो तभी पोस्ट डालते हैं। बावजूद इसके इनके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। 

अल्लू अर्जुन नहीं करते किसी को फॉलो 

अल्लू अर्जुन को भले ही सेलेब्स या करोड़ो फैंस फॉलो करते हैं लेकिन वो किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं। एक्टर ना तो अपने किसी दोस्त , फैमिली मेंबर या फिर किसी सेलेब्स को फॉलो करते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम  पर एक्टर के 16.2   मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहां भी वो अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को छोड़ किसी को फॉलो नहीं करते हैं।

अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा' ने बनाया पैन इंडिया स्टार

वहीं, अल्लू अर्जुन के फेसबुक पर 21 मिलियन यूजर्स फॉलोअर्स हैं। वह फेसबुक पर 20 लोगों को फॉलो करते हैं जिनमें राम चरण, वरुण तेज, चिरंजीवी, आर्या, साईं धर्मा तेज और कुछ उनके फैंस पेज शामिल हैं। बता दें कि कोरोना काल में रिलीज हुई इनकी मूवी 'पुष्पा' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा' ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वहीं साउथ में 300 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया है।  'पुष्पा' ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है।

और पढ़ें:

RAMESH DEO के अंतिम दर्शन करने पहुंचे RAJ THACKERAY, नहीं थम रहे घरवालों के आंसू, इन्होंने दी श्रद्धांजलि

Amitabh Bachchan ने बेच दिया अपना दिल्ली वाला 42 साल पुराना बंगला, जानें कितने करोड़ में हुई डील

Riteish Deshmukh ने शादी में इस कारण इतनी बार छूए थे पत्नी के पैर, कुछ ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल
2025 के Top 10 डायरेक्टर की लिस्ट आई सामने, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने बनाई जगह