राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा बोलीं- स्थिर है मेरे पति की हालत, बहुत परेशान करने वाली हैं अफवाहें

Published : Aug 18, 2022, 09:46 PM IST
राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा बोलीं- स्थिर है मेरे पति की हालत, बहुत परेशान करने वाली हैं अफवाहें

सार

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने बताया है कि उनके पति की हालत स्थित है। उन्होंने लोगों से राजू के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें नहीं फैलाने का आग्रह किया है।   

नई दिल्ली। कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने बताया है कि उनके पति की हालत स्थिर है। उन्होंने राजू के स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही अफवाहों को परेशान करने वाला बताया है। राजू हार्ट अटैक आने के बाद से नई दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

शिखा श्रीवास्तव ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और उन्हें फैलाना बंद करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत परेशान करने वाला है। शिखा ने कहा कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है। डॉक्टर बहुत लगन से उनका इलाज कर रहे हैं। वे दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि राजू जी जल्द ठीक हो सकें। हमें डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है। राजू जी सेनानी हैं। वह इस लड़ाई को जीत लेंगे। वह आप सभी का मनोरंजन करने के लिए वापस आएंगे।

सभी करते रहें उनके लिए प्रार्थना
शिखा ने कहा कि हमें शुभकामनाएं और आशीर्वाद मिल रहे हैं। बहुत सारे लोग प्रार्थना कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य के लिए पूजा कर रहे हैं। इसका बहुत पॉजिटिव असर होता है। मुझे पता है कि भगवान प्रार्थना सुनते हैं। मैं बस सभी से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करना जारी रखने का आग्रह करना चाहती हूं।

यह भी पढ़ें- राजू श्रीवास्तव की बेटी शादी लायक, बेटा भी छोटा, पत्नी ने हाथ जोड़कर लोगों से की यह अपील

शिखा ने कहा कि डॉक्टर धरती पर भगवान के रूप हैं। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। उन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है, जिसमें कहा जा रहा है कि डॉक्टरों ने हार मान ली है। हमें संघर्ष करना होगा और धैर्यपूर्वक इंतजार करना होगा। डॉक्टर और राजू जी दोनों लड़ रहे हैं। शिखा ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर लोगों से अनुरोध कर रही हूं कि कृपया राजू के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों को फैलाना बंद करें। ये अफवाहें बहुत परेशान करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- राजू श्रीवास्तव को लेकर शेखर सुमन ने लिखा- अच्छी खबर नहीं है, सुनील पॉल ने भी दिया बड़ा अपडेट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!