
मुंबई. मौनी रॉय (Mouni Roy) टेलीविजन की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब बॉलीवुड में जलवा बिखेर रही हैं। इतना ही नहीं वो साउथ की फिल्मों में आइटम सॉन्ग करके लोगों को दीवाना बना रही हैं। खूबसूरत फिगर की मल्लिका मौनी रॉय 'डांस इंडिया डांस'शो को जज कर रही हैं। शो में वो बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में रुख करती हैं। जिसे देखकर वहां आए गेस्ट भी आहे भरने लगते हैं। इसी कड़ी में एक नाम रणवीर सिंह (Ranveer singh) का भी जुड़ गया है।
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। वो 'डांस इंडिया डांस'शो के मंच पर पहुंचे। इस दौरान वो मौनी रॉय के हॉट लुक को देखकर बोले, 'मौनी जी देश में हीट वेब चल रही है, कुछ तो रहम करो।’ इसके साथ वो फिर कहते हैं,'वैसे भी यहां पर काफी गर्म माहौल हो रहा है, मैं अपनी तैयारी के साथ आया हूं।' इसके बाद वो ह फायर एक्सिटिंग्यूसर दिखाते हैं। बता दें कि सेट पर रणवीर सिंह अपने सिग्नेचर स्टाइल में पहुंचे। वो अतरंगी आउटफिट पहने थे। इसके साथ वहां मौजूद सेलेब्स के साथ खूब मस्ती करते भी नजर आएं।
डीप नेक लहंगा पहन मौनी ने बरपाया कहर
वहीं,मौनी रॉय ने ब्लैक और सिल्वर लहंगा पहन रखा था। जिसमें वो बेहद ही ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिस देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इन फिल्मों में दिखाई देंगे रणवीर सिंह
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में शालिनी पांडे, रत्ना पाठक शाह और बोमन ईरानी नजर आएंगे। मूवी क डारेक्ट दिव्यांग ठक्कर ने किया है। फिल्म का ट्रेलर आउट हो गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की भी शूटिंग कर रहे हैं। यह मूवी करण जौहर के निर्देशन में बन रही है।
इस मूवी में नजर आएंगी मौनी रॉय
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर , आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन, के साथ 'ब्रह्नास्त्र' में नजर आने वाली हैं। फिल्म को आयन मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। यह मूवी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
और पढ़ें:
राज कपूर के प्यार में पागल नरगिस कैसे सुनील दत्त की बनी दुल्हन, जानें दिलचस्प कहानी
खेसारी लाल यादव नहीं कर पा रहे हैं अपनी बेटी से बात, जानें इसके पीछे पवन सिंह का कनेक्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।