
मुंबई। रणवीर सिंह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आएंगे। इससे पहले गुरुवार को वो मुंबई के बांद्रा इलाके में रेड कलर की लेम्बोर्गिनी यूरस ड्राइव करते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने कुछ दिनों पहले ही यह कार खरीदी है। मुंबई में इस सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की ऑन रोड कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपए है। यह गाड़ी पहली बार 4 दिसंबर, 2017 को लॉन्च की गई थी। यह कार 3.6 सेकंड में 100 किमी. प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है।
लैम्बोर्गिनी यूरस की कीमत में आम आदमी खरीद सकता है 70 कारें :
रणवीर सिंह ने जिस लैम्बोर्गिनी यूरस को 3.50 करोड़ रुपए में खरीदा है, उतनी कीमत में आम आदमी करीब 70 गाड़ियां खरीद सकता है। दरअसल, भारत में एक आम आदमी के लिए कार का बजट करीब 5 लाख रुपए है। अब 3.50 करोड़ में 5 लाख रुपए कीमत वाली 70 गाड़ियां आराम से खरीदी जा सकती हैं।
ऐसा है रणवीर का कार कलेक्शन :
रणवीर के पास कई बेहतरीन मॉडल्स की कारें हैं। उनके पास Aston Martin Rapide (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), Maruti Ciaz (10.97 लाख रुपए) कारें हैं। इसके अलावा रणवीर के पास एक विंटेज मोटर साइकिल है, जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए हैं। बता दें कि एस्टन मार्टिन जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में दिखाई जाने वाली कल्ट कार है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर लास्ट टाइम फिल्म 'गली ब्वॉय' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट ने काम किया है। गली ब्वॉय को हाल ही में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। रणवीर इन दिनों '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण वाइफ (रोमी देव) का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।