रणवीर ने खरीदी इतनी महंगी कार कि उस कीमत में आम आदमी खरीद ले 70 कारें

रणवीर के पास कई बेहतरीन मॉडल्स की कारें हैं। उनके कलेक्शन में Aston Martin Rapide (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए) ओर टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए) जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 4, 2019 8:08 AM IST

मुंबई। रणवीर सिंह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आएंगे। इससे पहले गुरुवार को वो मुंबई के बांद्रा इलाके में रेड कलर की लेम्बोर्गिनी यूरस ड्राइव करते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने कुछ दिनों पहले ही यह कार खरीदी है। मुंबई में इस सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की ऑन रोड कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपए है। यह गाड़ी पहली बार 4 दिसंबर, 2017 को लॉन्च की गई थी। यह कार 3.6 सेकंड में 100 किमी. प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

लैम्बोर्गिनी यूरस की कीमत में आम आदमी खरीद सकता है 70 कारें : 
रणवीर सिंह ने जिस लैम्बोर्गिनी यूरस को 3.50 करोड़ रुपए में खरीदा है, उतनी कीमत में आम आदमी करीब 70 गाड़ियां खरीद सकता है। दरअसल, भारत में एक आम आदमी के लिए कार का बजट करीब 5 लाख रुपए है। अब 3.50 करोड़ में 5 लाख रुपए कीमत वाली 70 गाड़ियां आराम से खरीदी जा सकती हैं। 

Latest Videos

 

ऐसा है रणवीर का कार कलेक्शन : 
रणवीर के पास कई बेहतरीन मॉडल्स की कारें हैं। उनके पास Aston Martin Rapide (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), Maruti Ciaz (10.97 लाख रुपए) कारें हैं। इसके अलावा रणवीर के पास एक विंटेज मोटर साइकिल है, जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए हैं। बता दें कि एस्टन मार्टिन जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में दिखाई जाने वाली कल्ट कार है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर लास्ट टाइम फिल्म 'गली ब्वॉय' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट ने काम किया है। गली ब्वॉय को हाल ही में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। रणवीर इन दिनों '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण वाइफ (रोमी देव) का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना