
मुंबई/चंडीगढ़। रैपर बादशाह की कार का पंजाब के लुधियाना में एक्सिडेंट हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह की कार का का एक्सिडेंट नेशनल हाइवे नंबर 1 पर सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हुआ। सोमवार सुबह पंजाब के सरहिंद से दिल्ली की ओर जाने वाले नेशनल हाइवे पर उनकी कार पुल के पास पड़े एक स्लैब पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राजपुरा-सरहिंद बाइपास पर पुल का बन रहा है और उसी के लिए पास में सीमेंट की कुछ स्लैब पड़ी हुई थीं। घनी धुंध होने का कारण ड्राइवर को कुछ साफ नहीं दिखा और गाड़ी स्लैब पर चढ़ गई।
हादसे में बादशाह की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि बादशाह बाल-बाल बच गए। कार की टक्कर होते ही बादशाह की गाड़ी का एयरबैग खुल गया, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। हादसे के समय, एक कैंटर ने जब आर्मी ट्रक को टक्कर मारी तो 50 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। बता दें कि बादशाह एमी विर्क के साथ पंजाब में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और इसी दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, इस पर अभी तक बादशाह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
कुछ दिन पहले एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार का भी भीषण एक्सिडेंट हुआ था। शबाना आजमी की कार की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी थी। इस दुर्घटना में शबाना आजमी की आंख और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। हालांकि अब शबाना आजमी पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।