अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने रखी 'गोमूत्र' पार्टी तो एक्ट्रेस बोली देखना चाहती हूं कौन पीता है

Published : Mar 14, 2020, 10:14 AM IST
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने रखी 'गोमूत्र' पार्टी तो एक्ट्रेस बोली देखना चाहती हूं कौन पीता है

सार

ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसक अलावा अक्सर एक्ट्रेस बेबाकी से अपनी विचार भी रखती हैं, जिससे मीडिया में छाई रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा पर निशाना साधा है। दरअसल, ऋचा ने फिल्ममेकर धूपस्विनी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपना रिएक्शन दिया।

मुंबई. ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसक अलावा अक्सर एक्ट्रेस बेबाकी से अपनी विचार भी रखती हैं, जिससे मीडिया में छाई रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा पर निशाना साधा है। दरअसल, ऋचा ने फिल्ममेकर धूपस्विनी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपना रिएक्शन दिया। फिल्ममेकर ने ट्वीट किया था कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा 'गोमूत्र' पार्टी रख रही है। 

ऋचा चड्ढा ने किया ये ट्वीट

ऋचा चड्ढा ने फिल्ममेकर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'बस चाहती हूं कि कोई इस पार्टी को लाइवस्ट्रीम करे, देखना चाहती हूं कि इस पार्टी में असलियत में कौन गोमूत्र पी रहा है।' एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों के भी रिएक्शन देखने के लिए मिले। कोई ऋचा को भला-बुरा कह रहा है तो कोई उसमें से उन्हें सपोर्ट भी कर रहा है। इसी तरह से तमाम तरह के रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं। 

बता दें, ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगभग हर समसामियक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय जनता के सामने रखती हैं। हाल ही में पास हुए नागरिकता संशोधन कानून का भी ऋचा चड्ढा ने खुलकर विरोध किया है, जिसको लेकर कई बार एक्ट्रेस को ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। 

 

मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड संग करेंगी शादी 

ऋचा चड्ढा इन दिनों अली फजल के साथ शादी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। दोनों को लेकर खबर है कि वो 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है कि ये कपल कोर्ट मैरिज करेगा। हालांकि, दोनों में किसी ने भी अभी इसकी कोई ऑफिशियली घोषणा नहीं की है। बहरहाल, अगर ऋचा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार कंगना रनोट के साथ फिल्म 'पंगा' में नजर आई थीं।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Priyanka Chopra ने निक जोनस संग शादी पर उठे सवालों पर तोड़ी चुप्पी? उम्र के अंतर पर भी की बात
BOX OFFICE फोड़ चुकीं देश की 7 सीक्वल फिल्में, क्या धुरंधर 2 तोड़ेगी रिकॉर्ड?