
मुंबई. 39 साल पहले ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक-दूसरे से शादी की थी। लेकिन इस बात से बहुत कम लोग ही वाकिफ होंगे कि शादी के दौरान दोनों ही स्टार्स बेहोश हो गए थे। इनकी शादी 1980 में हुई थी। दरअसल, एक्टर से जुड़ी बातें उनके 67वें जन्मदिन पर बता रहे हैं। उनका जन्म 4 सितंबर, 1952 में चेंबुर, मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म मेरा नाम जोकर से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।
एक्ट्रेस ने किया था खुलासा
एक इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने बताया था कि शादी में बहुत लोग आए थे। ज्यादा भीड़ से घिरे होने के कारण एक्टर घोड़ी पर चढ़ने से पहले ही बेहोश हो गए थे। वहीं नीतू का लहंगा बहुत भारी था, जिसे वे संभालते-संभालते बेहोश हो गई थीं। खबरों की मानें तो इनकी मुलाकात फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी, जहां से दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई फिर शादी हो गई।
दोनों ने साथ में की है कई फिल्में
ऋषि और नीतू कपूर ने साथ में 'नागिन', 'दरार', 'अमिरी गरीब', 'श्रीमान आशिकी' जैसी कई फिल्मों में रोमांस किया है। हालांकि, शादी के बाद एक्ट्रेस ने सिनेमा से धीरी-धीपरे दूरियां बना ली और बाद में बिल्कुल ही दूर हो गईं। लेकिन दोनों को शादी के 29 साल बाद 2009 में एक साथ 'लव आज कल' में देखा गया था।
अगर ऋषि कपूर की इन दिनों की बात की जाए तो पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का ईलाज करवा रहे हैं। अब वे इस बीमारी से भी कैंसर-मुक्त हो चुके हैं। इस दौरान उनकी पत्नी उनके साथ रही थीं और एक्टर से जुड़ी जानकारी सभी तक शेयर करती रहती थीं। उनसे मिलने कई स्टार्स जाते रहते थे। अब ऋषि कपूर जल्द भारत लौटने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।