सबसे आखिरी में बहन के घर गणेश पूजा में पहुंचे सलमान खान, बप्पा की आरती कर लिया आशीर्वाद, VIDEO

Published : Sep 01, 2022, 07:27 AM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 07:43 AM IST
सबसे आखिरी में बहन के घर गणेश पूजा में पहुंचे सलमान खान, बप्पा की आरती कर लिया आशीर्वाद, VIDEO

सार

सलमान खान देर रात बहन अर्पिता खान शर्मा के घर आयोजित गणपति उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बप्पा की आरती की और आशीर्वाद लिया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनकी पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. गणेश उत्सव की धूम दुनियाभर में नजर आ रही है। सेलिब्रिटीज भी इस पर्व को पूरी शिद्दत के साथ मना रहे हैं। बीती रात सलमान खान ( Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) के घर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, बहन के घर हुए इस आयोजन में भाई सलमान सबसे आखिरी में पहुंचे। इस दौरान सलमान ने काफी देर से इंतजार कर रहे है फोटोग्राफर्स को पहले पोज दिए। सलमान सफेद रंग की शर्ट और जीन्स में नजर आए। पोज देने के बाद वह बहन के घर गए और उन्होंने बप्पा की आरती की। उन्होंने गणपति की आरती करते एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- गणपति बप्पा मोरिया। उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे है।


मां ने रखी खी बेटे सलमान खान के लिए खास पूजा
आपको बता दें कि सलमान खान को काफी समय से जान से मारने की धमकी मिल रही है, जिससे उनका परिवार काफी परेशान है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और अपने बेटे की सलामती की सलमान की मां सलमा खान ने उनके लिए गणेश उत्सव के मौके पर स्पेशल पूजा रखी थी। सलमान भी इस पूजा में शामिल हुए और उन्होंने गणपति का आशीर्वाद लिया। वैसे, सलमान की बहन अर्पिता के घर गणेश पूजा बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए। इस दौरान कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ शामिल हुई। इनके अलावा सोफी चौधरी, महेश मांजरेकर, सई मांजरेकर, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, इसाबेल कैफ, सोहल खान, अरबाज खान, हेलन सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।


इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान की आखिरी दो फिल्में राधे और अंतिम बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। अब उनकी कुछ फिल्में पाइपलाइन में है। सलमान की फिल्म टाइगर 3 इस साल नहीं बल्कि 2023 की ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह पूजा हेगड़े के साथ फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है। वहीं उन्होंने हाल ही में नई फिल्म किसी का भाई किसी जान की घोषणा की थी और मूवी से जुड़ा अपना लुक भी शेयर किया था। इसके अलावा वे नो एंट्री में एंट्री में भी नजर आएंगे।

 

ये भी पढ़ें
'देवर' को हुआ 'भाभी' से प्यार फिर शुरू हुई TV के इस एक्टर की लव स्टोरी, तलाकशुदा को बनाया पत्नी

गाड़ी से उतरते ही मलाइका अरोड़ा की पैंट ने दिया धोखा, बार-बार संभालना पड़ा हाथों से, Photos Viral

गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबाग पहुंचे कार्तिक आर्यन, इन सेलेब्स के घर पधारे विघ्नहर्ता, PHOTOS

सेक्सी फिगर-बोल्ड लुक में दिखी सारा अली खान, इस मामले में सौतेली मां करीना कपूर को भी देती टक्कर

Don 3 से पहले 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट कर शाहरुख खान ने गवाएं करोड़ों, ले डूबा 1 गलत फैसला 

अब्बा सैफ अली खान की तरह बेटी सारा भी है इश्कबाजी में No 1, इन 5 के साथ फरमा चुकी है आशिकी

PREV

Recommended Stories

बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई