नहीं रहीं शाहरुख खान की बहन, 52 साल की उम्र में पाकिस्तान में हुआ निधन, जीजा ने किया खुलासा

Published : Jan 29, 2020, 10:40 AM ISTUpdated : Jan 29, 2020, 11:26 AM IST
नहीं रहीं शाहरुख खान की बहन, 52 साल की उम्र में पाकिस्तान में हुआ निधन, जीजा ने किया खुलासा

सार

शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है कि उनकी बहन नूर जहां का पाकिस्तान में निधन हो गया है। नूर जहां ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुंबई. शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है कि उनकी बहन नूर जहां का पाकिस्तान में निधन हो गया है। नूर जहां ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी उनके पति और शाहरुख के जीजा आसिफ बुरहान ने किया। वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। 

इस गंभीर बीमारी जूज रही थी शाहरुख की बहन

शाहरुख खान के जीजा आसिफ बुरहान ने बताया कि नूर जहां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंह का कैंसर था। बता दें, नूर जहां शाहरुख की कजिन थीं। वो पाकिस्ताम के पेशावर की रहने वाली थीं। वो पेशावर में जिला और शहर काउंसलर भी थीं। इतना ही नहीं नूर जहां राजनीति में भी एक्टिव थीं। उन्होंने 2018  के जनरल इलेक्शन में PK-77 सीट नॉमिनेशन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने नॉमिनेशन पर्चा वापस ले लिया था। 

नूर जहां के और शाहरुख के पिता सिब्लिंग थे

शाहरुख के जीजा ने आगे कहा कि शाहरुख और नूर जहां के पिता सिब्लिंग थे। नूर जहां किसी मौके पर एक्टर और उनकी फैमिली से पोन पर बातें करती थीं। वो कई बार भारत शाहरुख से भी मिलने आई हैं। 1997 से 2011 तक वो भारत आकर शाहरुख से मुलाकात करती रही थीं। पहली बार जब नूर जहां शाहरुख से मुलाकात के लिए भारत आई थीं तो उनके साथ उनके हसबेंड भी थे। शाहरुख अपने बचपन में रिश्तेदारों से मुलाकात के लिए पेशावर जाया करते थे।
 

PREV

Recommended Stories

एक साथ 19 फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक, जानिए भारत सरकार ने कहां के लिए लिया फैसला?
कौन था ये डायरेक्टर जो पत्नी संग घर में मिला मृत, मर्डर की आशंका-पुलिस कर रही जांच