शाहिद कपूर अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस अनन्या पांडे संग करेंगे रोमांस! 'कबीर सिंह' ने दिया कुछ ऐसा जवाब

Published : Jun 10, 2022, 06:40 PM IST
शाहिद कपूर अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस अनन्या पांडे संग करेंगे रोमांस! 'कबीर सिंह' ने दिया कुछ ऐसा जवाब

सार

शाहिद कपूर और अनन्या पांडे की बॉन्डिंग आईफा 2022 के मंच पर देखने को मिली। दोनों एक साथ डांस परफॉर्मेंस करते दिखाई दिए। दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री देखकर फैंस चाहते हैं कि ऑनस्क्रीन दोनों साथ में नजर आएं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) के बीच पिछले एक साल में काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई हैं। अदाकारा कथित तौर पर एक्टर के भाई ईशान खट्टर के साथ रिलेशनशिप में थी। जिसकी वजह से उनके घर आना जाना होता था। यहां तक की वो शाहिद के जन्मदिन पार्टी में भी शामिल हुई थीं। हालांकि ईशान खट्टर और अनन्या का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन आईफा 2022 (IIFA 2022) में अनन्या पांडे और शाहिद कपूर ने डांस परफॉर्मेंस से लोगों को दीवाना बना दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद और अनन्या एक साथ ऑनस्क्रीन नजर आ सकते हैं। एक मूवी में दोनों हाथ मिला सकते हैं। ये जानकर उनके फैंस काफी उत्साहित है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा खुद शाहिद कपूर ने किया है। बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या हम फ्यूचर में उन्हें (शाहिद और अनन्या)  एक साथ स्क्रीन पर देखेंगे। जिस पर एक्टर ने कहा,'अनन्या एक प्यारी लड़की है। लेकिन इस तरह के सवाल निर्देशकों और फिल्म निर्माताओं से पूछे जाने चाहिए क्योंकि अभिनेताओं को अपनी को-स्टार चुनने का मौका नहीं मिलता है, जितना लोग मानते हैं, कम से कम इस पीढ़ी में तो नहीं।' जिस तरह से शाहिद ने जवाब दिया उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि फ्यूचर में दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

शाहिद कपूर फर्जी में आएंगे नजर

बता दें हाल ही में शाहिद कपूर की जर्सी मूवी रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब वो विजय सेतुपति के साथ वेब सीरीज 'फर्जी' में दिखाई देंगे। राज और डीके के निर्देशन में बन रही सीरीज में केके मेनन, राशी खन्ना और अमोल पालेकर दिखाई देंगे। 

लाइगर में अनन्या पांडे एक्टिंग का बिखेरेंगी जलवा

वहीं, अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा संग फिल्म 'लाइगर' में  दिखाई देंगी। इसके अलावा वो मूवी  'खो गए हम कहां'  में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखेंगी। इसके अलावा चंकी पांडे की बेटी के पास दो और प्रोजेक्ट हैं जिसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

और पढ़ें:

रणबीर कपूर की दीवानी हैं रश्मिका मंदाना, लेकिन आलिया के पति की एक आदत करती हैं उन्हें परेशान

शादी होते ही नयनतारा ने ससुराल पर लुटाई दौलत, पति को 20 करोड़ का बंगला दिया तो ननद पर भी की सोने की बारिश

नयनतारा की शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने, पीली साड़ी में पति विग्नेश का हाथ थाम पहुंचीं बाला जी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 के 5 सबसे कमाऊ एक्टर: अक्षय खन्ना सब पर भारी, जिनकी फिल्मों के कूट डाले 1000 करोड़!
बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस