
मुंबई. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फैमिली और फ्रेंड्स के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने लंदन से मुंबई आई थी। सुहाना ने इस दौरान फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया और दोस्तों के साथ जमकर पार्टी के साथ खूब आउटिंग की। कुछ दिन एन्जॉय करने के बाद सुहाना लंदन वापस लौट गई हैं। एयरपोर्ट पर सुहाना चेक की शर्ट, खुले बाल और बिना मेकअप के नजर आईं। उनका ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लंदन में पढ़ती हैं सुहाना
सुहाना लंदन में हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रही है। सुहाना को डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं। पापा शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें।
एक्टिंग फील्ड में आना चाहती है सुहाना
सुहाना, पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती है। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं। सुहाना, पापा के काफी करीब हैं। शाहरुख ने एक बार करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में बेटी के सवाल पर कहा था, "यदि कोई लड़का मेरी बेटी के लिप्स पर किस करेगा तो मैं उसका होंठ उखाड़ कर फेंक दूंगा।"
बेटी के लिए अच्छा पार्टनर चाहते है शाहरुख
कुछ साल पहले शाहरुख खान ने फेमस मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बेटी सुहाना को जो लड़के डेट करना चाहता हैं, उनके लिए उन्होंने कुछ शर्तें बनाई है। शाहरुख ने ये भी कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी की लाइफ में एक अच्छा शख्स आए।
मैगजीन के लिए किया है शूट
अगस्त 2018 में 18 साल की सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था। इस मौके की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा था, "दोबारा बेटी को अपने हाथों उठा रहा हूं, थैंक्स वोग।" शूट के हर मूमेंट पर किंग खान की नजर थी, जबकि वे स्टूडियों में नहीं थे। सुहाना का शूट करने वाले फेमस फैशन फोटोग्राफर एरिकोस एंड्रयू ने एक इंटरव्यू में बताया था, "ये शूट ऐसा लग रहा था, जैसे ये परिवार का मामला हो। सुहाना की मां गौरी स्टूडियों मे मौजूद थीं और पूरे टाइम शाहरुख के साथ वीडियो कॉल पर थीं। इस तरह से शाहरुख वहां न होते हुए भी उपस्थित थे।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।