चीनी लोग आखिर क्यों नहीं खेलते क्रिकेट, शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया जो जवाब उसे सुन नहीं रोक पाएंगे हंसी

Published : Jun 30, 2020, 03:26 PM ISTUpdated : Jun 30, 2020, 03:27 PM IST
चीनी लोग आखिर क्यों नहीं खेलते क्रिकेट, शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया जो जवाब उसे सुन नहीं रोक पाएंगे हंसी

सार

भारत-चीन सीमा विवाद और 59 चाइनीज एप को बैन किए जाने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक मजेदार ट्वीट किया है। इस ट्वीट में शत्रुघ्न ने बताया है कि आखिरी चीनी लोगों क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये सिर्फ हंसने के लिए है। 

मुंबई। भारत-चीन सीमा विवाद और 59 चाइनीज एप को बैन किए जाने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक मजेदार ट्वीट किया है। इस ट्वीट में शत्रुघ्न ने बताया है कि आखिरी चीनी लोगों क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये सिर्फ हंसने के लिए है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में एक सवाल के जरिए पूछा, आखिर चीनी क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हैं? इसके बाद उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया, जिसे पढ़कर आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब में लिखा, दरअसल चीनी अपने बैट (चमगादड़) खा जाते हैं और उन्हें अपनी बाउंड्रीज (सीमा रेखा) का पता नहीं होता है। बता दें कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा था। देशभर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार का विरोध कर रहा है। 

 

अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, एक बार चंबल के डाकुओं ने एक कवि सम्मेलन आयोजित किया। डाकुओं ने खूब मस्ती की और कवियों को सोने के गहने और ढेर सारे पैसे देकर विदा किया। थोड़ा आगे जाकर कवियों को डाकुओं ने लूट लिया। लुटेरों ने कहा- उपहार देना हमारा कर्तव्य है और लूटना हमारा व्यवसाय है। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा कि इस पोस्ट का पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी और लाखों रुपए के राहत पैकेज से कोई लेना-देना नहीं है। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

SRK के रेस्टोरेंट में Alia और Ranbir Kapoor का डांस, वायरल हो रहा ये वीडियो
Dhurandhar बनी देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, ये 2 फ़िल्में BO पर असली चुनौती!